{"vars":{"id": "91925:5179"}}

लाडवा में प्रवासी मजदूर धनन की करंट लगने से दर्दनाक मौत

लाडवा के वार्ड नंबर-4 में पंखे को हाथ लगाते ही प्रवासी मजदूर धनन की करंट लगने से मौत हो गई।
 

पंखे को हाथ लगाते ही लगा करंट, प्रवासी मजदूर धनन की मौत

मानव गर्ग लाडवा /06 अक्टूबर 2026/अटल हिन्द ब्यूरो

लाडवा में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शहर के वार्ड नंबर-4 में एक प्रवासी मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान धनन के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के तुरंत बाद मृतक के सहयोगी सुरेश कुमार उसे उपचार के लिए लाडवा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पंखे को हाथ लगाते ही लगा करंट

सुरेश कुमार ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि धनन अचानक पंखे को हाथ लगाने लगा था। इसी दौरान उसे जोरदार करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजनों को दी गई सूचना और पुलिस जांच

इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। परिजन शाम तक लाडवा पहुंच जाएंगे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से किसी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया था। लाडवा के सामुदायिक उपचार केंद्र में मृतक को उसके सहयोगी लेकर पहुंचे थे।