{"vars":{"id": "91925:5179"}}

लाडवा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच एक्सईएन ने ख़ुद संभाला मोर्चा, तीन टीमें फील्ड में उतारी

लाडवा बिजली संकट से दो दिन से आधे शहर में अंधेरा और पानी की किल्लत है। हड़ताल के बीच एक्सईएन ने 3 टीमें उतारीं, लेकिन बिजली कब आएगी? जानिए पूरी स्थिति।
 
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार, दो दिन से आधे शहर की बिजली गुल पेयजल संकट गहराया, कई वार्डों में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच एक्सईएन ने ख़ुद संभाला मोर्चा, तीन टीमें फील्ड में उतारी आधे से अधिक शहर में बिजली आपूर्ति प्रभावित, फॉल्ट ठीक करने में जुटीं टीमें [लाडवा, 23](https://www.google.com/maps/search/%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%BE,+23?entry=gmail&source=g) अक्टूबर  (मानव  गर्ग): बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा लाडवा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से शहर के आधे से अधिक हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बिजली के लंबे कटों से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। वहीं, बिजली पर निर्भर पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने से शहर के कई वार्डों में पानी का संकट भी गहराने लगा है।               बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों की रोजमर्रा की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से लोग गर्मी और उमस से परेशान हैं। लंबे समय तक बिजली न आने के कारण मोबाइल फोन चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज निपटाने तक में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, दुकानों, बैंकों, सरकारी कार्यालयों और अन्य संस्थानों में भी कामकाज प्रभावित हुआ है। स्कूलों में बिजली न होने के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं बिजली संकट का असर अब पेयजल आपूर्ति पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ट्यूबवेलों के बिजली से न चल पाने के कारण कई क्षेत्रों में पानी की नियमित आपूर्ति प्रभावित हुई है। शहर के विभिन्न वार्डों में लोग पीने के पानी के लिए परेशान नजर आए। कई स्थानों पर पानी के नलों के आसपास लोगों की भीड़ देखी गई, जहां लोग अपनी जरूरत के लिए पानी भरने का इंतजार करते रहे। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम भी किए गए। विभाग के कर्मचारी विजय कुमार के अनुसार, शहर में पानी की आपूर्ति के लिए कुल 21 सरकारी ट्यूबवेल हैं। बिजली बाधित होने वाले क्षेत्रों में पानी पहुंचाने के लिए छह ट्यूबवेलों पर जनरेटर चलाए गए। प्रत्येक ट्यूबवेल को लगभग तीन से चार घंटे तक जनरेटर से चलाकर आपूर्ति जारी रखने का प्रयास किया गया।
वहीं शहरवासियों योगेंद्र कुमार, पवन बंसल, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार और संदीप कुमार ने कहा कि बिजली आज हर घर और संस्थान की बुनियादी जरूरत है। इसकी आपूर्ति बाधित होने से केवल घरेलू कामकाज ही नहीं, बल्कि पेयजल, बच्चों की पढ़ाई और कारोबार पर भी असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल और बिजली संकट के बीच आम लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि बिजली निगम और सरकार के बीच चल रहे गतिरोध का जल्द समाधान किया जाए, ताकि बिजली आपूर्ति सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिले। मैं भी हड़ताल पर हूं :  एसडीओ बिजली आपूर्ति बाधित रहने और इसके बहाल होने के संबंध में जब बिजली निगम के एसडीओ शिव कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वह भी अपने कर्मचारियों के साथ हड़ताल पर हैं। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति कब तक बहाल होगी, इस बारे में उनके पास फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में शहरवासियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि बिजली संकट से कब राहत मिलेगी। बॉक्स आठ जैनरेटरोंं की मदद से दी गई पानी की सप्लाई : जे ई लाडवा जन स्वास्थ्य विभाग के जे ई विजय कुमार ने बताया कि दूसरे दिन भी बिजली की सप्तलाई बंद होने के कारण शहर के अलग-अलग 8 टयूब्वैलों पर तीन-तीन घंटे जैनरेटरों की मदद से पानी की सप्लाई दी गई। हड़ताल के चलते लाडवा बिजली निगम के एक्सईएन मेहताब सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बिजली के फॉल्ट ठीक करने और आपूर्ति बहाल करने के लिए तीन टीमें गठित की हैं, जो शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही हैं।               एक्सईएन मेहताब सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण इस समय बिजली व्यवस्था पर काफी दबाव है। शहर के कई स्थानों पर बिजली के फॉल्ट आने से आपूर्ति बाधित हो रही है। लोगों की परेशानी को देखते हुए विभाग की ओर से उपलब्ध कर्मचारियों की मदद से फॉल्ट ठीक करने और बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली की समस्या दूर करने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। इनमें से एक टीम की जिम्मेदारी उन्होंने स्वयं संभाली है, जबकि दूसरी टीम को अलग से जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीसरी टीम भी फील्ड में रहकर बिजली के फॉल्ट ठीक करने का कार्य कर रही है। सभी टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर खराबी दूर करने और बिजली आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास में जुटी हैं। मौके पर बिजली निगम के पावर हाउस के एसडीओ रामकुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। केवल 10 कर्मचारियों के सहारे व्यवस्था संभालने का प्रयास एक्सईएन मेहताब सिंह ने बताया कि हड़ताल के कारण विभाग के पास इस समय पर्याप्त कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। लाडवा क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए करीब 10 कर्मचारियों की मदद से काम किया जा रहा है। सीमित कर्मचारियों के बावजूद विभाग का प्रयास है कि प्राथमिकता के आधार पर बिजली के फॉल्ट ठीक किए जाएं और प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल हो।