{"vars":{"id": "91925:5179"}}

हरियाणा को बूझोगे नहीं तो जानोगे कैसे? हरियाणवी क्विज में 22 टीमों ने परखी अपनी प्रतिभा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रत्नावली महोत्सव में हरियाणवी क्विज प्रतियोगिता में 22 टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबले के बाद 8 टीमों ने फाइनल में जगह बनाई।
 
रत्नावली क्विज में 22 टीमों ने दिखाया हरियाणा का ज्ञान, 8 फाइनल में** रत्नावली महोत्सव के दूसरे दिन हरियाणा के साहित्य, लोक संगीत, नृत्य और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवालों ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह’ [कुरुक्षेत्र, 2 ](https://www.google.com/maps/search/%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%E0%A5%87%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0,+2?entry=gmail&source=g) नवंबर।** हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और लोक परंपराओं को जानने-समझने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित रत्नावली महोत्सव के दूसरे दिन सीनेट हॉल में हरियाणवी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘हरियाणा को बूझोगे नहीं तो जानोगे कैसे?’ की भावना के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की 22 टीमों ने भाग लिया और अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में क्विज मास्टर डॉ. बी.वी. बेचैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। दोपहर 12.45 बजे शुरू हुए पहले चरण में प्रतिभागियों से हरियाणा के साहित्य, लोक संगीत, लोक नृत्य, सांस्कृतिक परंपराओं और सामान्य ज्ञान से संबंधित रोचक प्रश्न पूछे गए। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थियों को हरियाणा की ऐतिहासिक विरासत, लोकजीवन और सांस्कृतिक विविधता से रूबरू होने का अवसर मिला। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में सवालों के सही जवाब देने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन टीचर एजुकेशन, पलवल; डीएवी पीजी कॉलेज, करनाल; गवर्नमेंट कॉलेज, राजौंद; केवीए डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन, करनाल; बुद्धा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रामबा; दयाल सिंह कॉलेज, करनाल; राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज, साहा; पीसीएलएस गवर्नमेंट कॉलेज, करनाल; एसएसएसबी गवर्नमेंट कॉलेज, जींद; आरकेएसडी पीजी कॉलेज, कैथल; डीएवी कॉलेज, पुंडरी; एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत; केएम गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना; गवर्नमेंट कॉलेज, नारायणगढ़; आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत; माता सुंदरी खालसा गर्ल्स कॉलेज, नीसिंग; जीएमएन पीजी कॉलेज, अंबाला कैंट; श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, दुधोला; गवर्नमेंट कॉलेज, घरौंडा; कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर की टीम; डीएवी कॉलेज, पेहवा तथा आईजी महिला महाविद्यालय, कैथल की टीमों ने हिस्सा लिया। पहले चरण के प्रदर्शन के आधार पर आठ टीमों ने फाइनल राउंड में अपनी जगह बनाई। इनमें केवीए डीएवी कॉलेज फॉर वूमेन, करनाल; दयाल सिंह कॉलेज, करनाल; एसएसएसबी गवर्नमेंट कॉलेज, जींद; डीएवी कॉलेज, पुंडरी; एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत; केएम गवर्नमेंट कॉलेज, नरवाना; गवर्नमेंट कॉलेज, नारायणगढ़ तथा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर की टीम शामिल रही।