{"vars":{"id": "91925:5179"}}

सचिन गर्ग ने राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मां भद्रकाली के किए दर्शन

लाडवा के उद्योगपति सचिन गर्ग को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ कुरुक्षेत्र के मां भद्रकाली मंदिर में पूजा का अवसर मिला। उन्होंने इस पल को जीवन का बड़ा सम्मान बताया।
 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करना गौरव की बात : सचिन गर्ग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार, बोले- जीवनभर याद रहेगा यह अविस्मरणीय पल लाडवा, 2 नवंबर (मानव  गर्ग): देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कुरुक्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर में आगमन के दौरान लाडवा के उद्योगपति एवं समाजसेवी सचिन गर्ग को भी उनके साथ पूजा-अर्चना करने का अवसर प्राप्त हुआ। राष्ट्रपति के साथ मां के दरबार में माथा टेकने और आशीर्वाद लेने के इस पल को सचिन गर्ग ने अपने जीवन का गौरवपूर्ण एवं यादगार क्षण बताया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सचिन गर्ग ने कहा कि देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करने का अवसर मिलना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है। यह ऐसा अनुभव है, जिसे वह जीवनभर संजोकर रखेंगे। उन्होंने कहा कि मां के दरबार में शीश झुकाकर उन्हें आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

सचिन गर्ग ने इस विशेष अवसर के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के साथ मां भद्रकाली के दरबार में पूजा-अर्चना करने का अवसर उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे पल व्यक्ति के जीवन में हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस सम्मान और अवसर के लिए मुख्यमंत्री के आभारी हैं। सचिन गर्ग ने मां भद्रकाली से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी देशवासियों पर बनी रहे और देश निरंतर तरक्की के पथ पर आगे बढ़े। प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव मजबूत हो।