भाजपा मंडल बाबैन के कार्यकर्ताओं ने मनाया सुमन सैनी का जन्मदिन,
भाजपा मंडल बाबैन के कार्यकर्ताओं ने मनाया सुमन सैनी का जन्मदिन,
गौ सेवा कर दिया सेवा और संस्कारों का संदेश, गौशाला में गायों को चारा खिलाकर लिया आशीर्वाद
बाबैन, 28 अक्टूबर (सुरेश अरोड़ा) :
भाजपा मंडल बाबैन के कार्यकर्ताओं ने मंडल प्रधान विकास शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी का जन्मदिन सादगी और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर भाजपा मंडल बाबैन के महासचिव अनिल टाटकी, भीम बेरथला, उपाध्यक्ष रिंकू कश्यप, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के अध्यक्ष गुरविन्द्र निरंकारी, बख्तावर सिंह, कौशल सैनी, सरपंच सुखश्याम धनानी,, रामकरण बरगट, कुलदीप सुरजगढ़, ओमप्रकाश रामसरन माजरा, सुखजोत कपूर, दवेन्द्र शर्मा डीग, किरण शर्मा रामपुरा, हुसन पाल जलालुदीन माजरा सहित बड़ी संख्या में पार्टीकार्यकत्र्ता एंव गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुमन सैनी स्वयं कार्यकर्ताओं के बीच मौजूद रहीं और उनका आभार जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुमन सैनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर सुमन सैनी ने गऊओं को चारा एंव गुड़ खिलाकर गौ सेवा कर सेवा, करुणा और भारतीय संस्कृति से जुड़े संस्कारों का संदेश दिया गया। जन्मदिन के अवसर पर सुमन सैनी ने गौशाला में पहुंचकर गौमाता को चारा खिलाया और गौ सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा और गौ माता का सम्मान हमारी संस्कृति एवं संस्कारों की अमूल्य धरोहर हैं। भारतीय परंपरा में गाय को विशेष स्थान दिया गया है और गौसेवा को पुण्य एवं मानवता की सेवा से जोडक़र देखा जाता है। गौमाता की सेवा हमें दया, करुणा, समर्पण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का भाव सिखाती है। सुमन सैनी ने कहा कि समाज में सेवा की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामथ्र्य के अनुसार सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग के साथ-साथ योगदान भी देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेजुबान पशुओं की देखभाल करना और जरूरतमंदों की सहायता करना भी समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का हिस्सा है। ऐसे कार्यों से आपसी सद्भाव बढ़ता है और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति तथा अच्छे संस्कारों से जुडऩे की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर भाजपा मंडल बाबैन के कार्यकर्ताओं ने सुमन सैनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। भाजपा मंडल बाबैन के प्रधान विकास शर्मा ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को सेवा कार्यों के साथ मनाने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। गौ सेवा के माध्यम से जीवों के प्रति प्रेम, दया और संवेदना का भाव मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि खुशियों के विशेष पलों को समाजसेवा और जीवों की देखभाल के साथ जोडक़र मनाना भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का एक अच्छा माध्यम है।