{"vars":{"id": "91925:5179"}}

रोहतक से सांपला तक दौड़ेगी मेट्रो! मंत्री अरविंद शर्मा ने केंद्र से उठाई मांग

हाल ही में सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत और निर्वाचन मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने एकआयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम सांपला तक मेट्रो रेल सेवा पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
 

सांपला। हाल ही में सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत और निर्वाचन मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा ने एकआयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि हम सांपला तक मेट्रो रेल सेवा पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की मांग उठाई है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि सांपला को मेट्रो सेवा से जोड़ने से आवागमन आसान होगा और विकास को तेज गति मिलेगी।

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री सोमवार को सांपला स्थित भगवान परशुराम भवन में अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वहां हवन हुआ और मौजूदा लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। साथ ही मंत्री जी ने कहा कि सभी क्षेत्रवासी उनका परिवार है, और जनता की समस्याओं के समाधान हेतु उनके घर के दरवाजे हमेशा खुले है। डॉ. शर्मा ने आगे कहा कि नगरपालिका चुनाव के दौरान सांपला के लोगों से किए गए वादे पूरे करवाए जाएंगे और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की नीतियों का विस्तार करते हुए कहा कि योग्यता के आधार पर बिना भेदभाव सरकारी नौकरियां भी दी जा रही हैं। साथ ही सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।