गांव बागनवाला और छपार रांगड़ान में सेवा सेतू शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
एसडीएम संदीप कुमार ने किया शिविर का निरीक्षण, अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जरूरी निर्देश 15 अक्टूबर का गांव बड़वा और लीलस में सेवा सेतू शिविर आयोजित किए जाएंगे तोशाम, 14 अक्टूबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में बुधवार को गांव बागनवाला और छपार रांगड़ान में सेवा सेतू शिविरों का आयोजन किया गया। एसडीएम संदीप कुमार ने शिविरों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पात्रता के अनुरूप लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। शिविर में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, उपमंडल रोजगार कार्यालय लोहारू द्वारा व्यावसायिक मार्गदर्शन, क्रीड विभाग द्वारा परिवार पहचान पत्र हेल्पडेस्क, उद्यान विभाग द्वारा बागवानी विकास संगोष्ठी तथा दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। शिविर में स्टॉलों पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी दी। कर्मचारियों ने आवेदन की प्रक्रिया भी बताई गई। एसडीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजदू रहे।
15 अक्टूबर को गांव बड़वा और लीलस में लगेगा सेवा सेतू शिविर वहीं दूसरी ओर नगराधीश अनिल कुमार ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 15 अक्टूबर को गांव बड़वा और लीलस में सेवा सेतू शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वïान करते हुए कहा कि वे इन शिविरों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लें और अपनी पात्रता, योग्यतानुसार आवेदन करें।