हरियाणा के स्कूल में बच्ची के साथ बर्बरता मामले में बड़ा एक्शन, स्कूल प्रिंसिपल सस्पेंड, 2 टीचर भी सस्पेंड
हरियाणा के स्कूल में बच्ची के साथ बर्बरता मामले में बड़ा एक्शन, स्कूल प्रिंसिपल सस्पेंड, 2 टीचर भी सस्पेंड
Nov 1, 2026, 20:05 IST
Breaking News: पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में केजी कक्षा की मासूम बच्ची के साथ हुई बेरहमी से मारपीट के मामले में हरियाणा शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने स्कूल की प्रिंसिपल नीलू को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
जिसके चलते हरियाणा सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आज इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। प्रिंसिपल नीलू को हरियाणा सिविल सेवा (दंड एवं अपील) नियम, 2016 के नियम-5 के तहत निलंबित किया गया है।
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय में मासूम बच्ची के साथ हुई मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूल में तैनात दो JBT शिक्षिकाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित की गई शिक्षिकाओं की पहचान सिमरनजीत कौर और पूजा रानी के रूप में हुई है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से दोनों शिक्षिकाओं के निलंबन संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान दोनों शिक्षिकाओं का मुख्यालय जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय निर्धारित किया गया है।