{"vars":{"id": "91925:5179"}}

हरियाणा में HRERA चेयरमैन का इस्तीफा, सरकार ने किया मंजूर

हरियाणा में HRERA चेयरमैन का इस्तीफा, सरकार ने किया मंजूर
 
पंचकूला: हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (हरेरा) पंचकूला के चेयरमैन परनीत एस. सचदेव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उनका इस्तीफा राज्यपाल द्वारा स्वीकार भी कर लिया गया है। आपको जानकारी दें दें कि सचदेव दिसंबर 2023 में हरेरा पंचकूला के चेयरमैन पद पर नियुक्त किए गए थे। दिसंबर 2023 में संभाला था पदभार वहीं हरियाणा सरकार के नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने उनकी नियुक्ति को लेकर 11 दिसंबर 2023 को सूचना जारी की थी। फिर 13 दिसंबर 2023 से सचदेव ने अपना कार्याभार संभाला था। सचदेव सेवानिवृत्त भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी हैं। वे चंडीगढ़ में आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं।