{"vars":{"id": "91925:5179"}}

UHBVN Update: उत्तर हरियाणा बिजली निगम में बड़ा फेरबदल, 67 कर्मचारियों की नियुक्ति और पोस्टिंग के आदेश जारी; UDC/CMC को मिली नई जिम्मेदारी!

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN), पंचकूला ने विज्ञापन संख्या 07/2024 (कैटेगरी नंबर 92) के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति और अस्थायी तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की सिफारिश के आधार पर कुल 67 उम्मीदवारों को Upper Division Clerk (UDC/CMC) के पद पर नियुक्त किया गया है।
 
UHBVN Update: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN), पंचकूला ने विज्ञापन संख्या 07/2024 (कैटेगरी नंबर 92) के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति और अस्थायी तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की सिफारिश के आधार पर कुल 67 उम्मीदवारों को Upper Division Clerk (UDC/CMC) के पद पर नियुक्त किया गया है।
आदेश के अनुसार कार्यालय आदेश संख्या 257/UH/HR-II/CMC-G-455 दिनांक 21 नवंबर 2026 को जारी किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को प्रदेश के अलग-अलग सर्कलों और कार्यालयों में अस्थायी रूप से पदस्थापित किया गया है, जिनमें रोहतक, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, झज्जर, करनाल, सोनीपत, पानीपत, अंबाला और पंचकूला शामिल हैं।
झज्जर सर्कल में जिन उम्मीदवारों को तैनाती मिली है, उनमें मीनू देवी को SDO S/U झज्जर, रितिश यादव को SDO मंठनहेल, शशि को SDO माछरौली, मोनिका को SDO बहादुरगढ़, कविता को SDO माछरौली और राहुल कुमार यादव को SDO बहू लगाया गया है।
नियुक्ति से जुड़ी शर्तों के मुताबिक यह तैनाती प्रोविजनल आधार पर है और दस्तावेजों, प्रमाण-पत्रों, अनुभव, मेडिकल फिटनेस तथा चरित्र सत्यापन के अधीन रहेगी। यदि दस्तावेजों में कोई कमी या गलत जानकारी सामने आती है, तो नियुक्ति समाप्त की जा सकती है।
यह नियुक्ति अस्थायी प्रकृति की है और निगम के नियमों के अनुसार एक महीने के नोटिस या उसके बदले एक महीने के वेतन व भत्ते देकर सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं। सभी चयनित उम्मीदवारों को 23 नवंबर 2026 को अपने संबंधित कार्यालय में वैध पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। जॉइनिंग के लिए कोई TA/DA नहीं दिया जाएगा।
चयनित सभी उम्मीदवारों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं।