{"vars":{"id": "91925:5179"}}

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम! अगले 6 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, गुलाबी ठंड देगी दस्तक

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम! अगले 6 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, गुलाबी ठंड देगी दस्तक
 

Weather Forecast: हरियाणा में एक बार फिर मौसम बिगड़ने वाला है। प्रदेश के कई जिलों में 12 अक्टूबर तक झमाझम बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से में मौसम में कल 7 अक्टूबर से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश को लेकर मौसम विभाग एक नया अपडेट जारी कर दिया है।

 कल कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार कल 7 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 34°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने की संभावना है।

लेकिन कल यानी 7 अक्टूबर की रात से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और अगले छह दिनों तक कई जिलों में बारिश होगी। राज्य में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 7 से 12 अक्टूबर के बीच गरज- चमक के साथ बारिश होगी और फिर इसके बाद ठंड भी शुरू होने की संभावना है।  

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि, आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी। रात के समय गुलाबी ठंड की शुरुआत हो सकती है। उन्होंने किसानों को मौसम के बदलाव को ध्यान में रखते हुए फसलों की सिंचाई और कटाई की योजना बनाने की सलाह दी।

हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ होंगे एक्टिव

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहला पश्चिमी विक्षोभ 7 अक्टूबर की रात से सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 9 अक्टूबर तक उत्तरी हरियाणा के जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश की संभावना है।

इसके बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 9 अक्टूबर को सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 10 से 12 अक्टूबर तक हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अनुमान है।