{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Haryana Accident: हरिद्वार जा रहे 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत, हाईवे पर आग का गोला बनी कार!

पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई।
 

हांसी। पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के तितावी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार सवार हरियाणा के 6 युवाओं की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे सभी दोस्त

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार में सीएनजी किट लगी हुई थी। डिवाइडर से टकराकर कार सड़क की दूसरी ओर पलट गई, जिससे तुरंत उसमें आग लग गई और कार सवारों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

सभी मृतक हरियाणा के हांसी के निवासी थे और आपस में दोस्त थे। वे गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। हैरान करने वाली बात यह है कि मृतकों के परिजनों को उनके हरिद्वार जाने के प्रोग्राम की कोई जानकारी नहीं थी; वे सभी घर से गांव में पटाखे बजाने की बात कहकर निकले थे।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान

20 वर्षीय साहिल

21 वर्षीय अमन

21 वर्षीय अजय

21 वर्षीय अंकित पुत्र राजेश,

21 वर्षीय अंकित पुत्र समुंदर

23 वर्षीय राहुल।

समुंदर और राहुल सगे भाई

साहिल पुत्र सोम कुमार ड्राइविंग करता था। मोठ लुहारी गांव निवासी अमन पुत्र रामफल और अजय पुत्र शमशेर पढ़ाई कर रहे थे। अंकित पुत्र राजेश भी विद्यार्थी था।

वहीं, अंकित पुत्र समुंदर राखीगढ़ी में एसी और फ्रिज की मरम्मत करता था, जबकि राहुल गैस वेल्डिंग मिस्त्री था। सभी आपस में दोस्त थे और सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

राखीगढ़ी में मृतकों के स्वजन ने बताया कि सभी युवक दीपावली की रात गांव में दोस्तों के साथ पटाखे चला रहे थे। रात को वे गांव में ही दिखाई दिए। इसके बाद वे हरिद्वार के लिए कब और किस समय निकले, इसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को नहीं है। सुबह हादसे की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।