{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Haryana Weather: हरियाणा में गरज- चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, 40 की स्पीड से चलेगी आंधी

Haryana Weather: हरियाणा में गरज- चमक के साथ होगी झमाझम बारिश, 40 की स्पीड से चलेगी आंधी
 

हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कई जिलों में झमाझम बारिश होगी और गर्मी से राहत मिलेगी। तेज बारिश के साथ आंधी चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

कल होगी झमाझम बारिश

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज 5 अक्टूबर को हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन देर रात मौसम करवट लेगा और फिर कल  6 अक्टूबर से कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

इसके बाद 7 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 8 और 9 अक्टूबर को भी कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक व बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है।

पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम ?

प्रदेश के कई जिलों में अक्टूबर के महीने गर्मी बढ़ने लगी है। बारिश न होने से मौसम शुष्क बना हुआ है। इस वजह से पिछले 24 घंटे में तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के 4 अक्टूबर के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह सामान्य से करीब 1.7 डिग्री अधिक है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान हिसार में 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।