{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Haryana Weather: हरियाणा के पंचकूला समेत इन चार जिलों में होगी बारिश, देखें मौसम विभाग का नया अपडेट

Haryana Weather: हरियाणा के पंचकूला समेत इन चार जिलों में होगी बारिश, देखें मौसम विभाग का नया अपडेट
 

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज से एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और अगले पांच दिनों तक कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया है। साथ ही गरज- चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।

आज इन जिलों में होगी बारिश

आज 9 अक्टूबर को प्रदेश के चार जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। कुछ स्थानों पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन बारिश के आसार कम है।

14 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम ?

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। आज 9 से 14 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कल 10 और फिर 11 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। प्रदेश में 14 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।