{"vars":{"id": "91925:5179"}}

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेवाड़ी रूट पर 2 ट्रेनें रद्द और डायवर्ट से चलेगी 6 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेवाड़ी रूट पर 2 ट्रेनें रद्द और डायवर्ट से चलेगी 6 ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट
 

हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। उत्तर- पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल द्वारा जानकारी दी गई है कि लोहारू- बीकानेर रेलखंड के समपार फाटक संख्या 124 पर रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के चलते ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 14 अक्टूबर को रेवाड़ी से संबंधित कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द ट्रेनों की सूची

14 अक्टूबर को रेवाड़ी- बीकानेर और बीकानेर- रेवाड़ी ट्रेन रद्द रहेगी।

सीकर- रेवाड़ी को लोहारू और रेवाड़ी- जोधपुर को रेवाड़ी के स्थान पर लोहारू से संचालित किया जाएगा।

रूट डायवर्ट से संचालित होगी यह ट्रेनें

हिसार-दिल्ली को भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित किया जाएगा।

दिल्ली-हिसार को रेवाड़ी-भिवानी होकर चलाया जाएगा।

दिल्ली सराय-सीकर ट्रेन रेवाड़ी- रींगस होकर संचालित होगी।

दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर चलेगी।

दिल्ली सराय-बीकानेर 60 मिनट की देरी से चलेगी जबकि बठिंडा-जयपुर रेलसेवा बीच रास्ते आधा घंटा रेगुलेट रहेगी।

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों को सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की हैं। इसके लिए यात्री रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 या NTES ऐप से सटीक जानकारी हासिल कर सकते हैं।