खुशखबरी: गुरुग्राम- रेवाड़ी हाइवे पर शुरू हुआ नया फ्लाईओवर, मात्र 2 मिनट में पूरा होगा 20 मिनट का सफर
गुरुग्राम से वाया पटौदी होकर रेवाड़ी आवागमन करने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने गुरुग्राम- रेवाड़ी हाइवे (NH-352W) पर जमालपुरा में बनें फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही को हरी झंडी दिखा दी है।
NHAI ने बताया कि सफल भार वहन क्षमता परीक्षण के बाद जमालपुरा फ्लाईओवर को शुरू कर दिया गया है। इससे वाहन चालकों को आवाजाही में सुविधा हो जाएगी। लोगों को ट्रैफिक जाम के झंझट से मुक्ति मिलेगी। लोगों को इस चौक से गुजरते समय लगभग 15 मिनट का समय लग रहा था लेकिन फ्लाईओवर शुरू होने पर यह सफर मात्र दो मिनट में पूरा हो जाएगा।
जल्द शुरू होगा हाइवे
NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम- पटौदी- रेवाड़ी हाइवे का लगभग 90% काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गुरुग्राम से रेवाड़ी के बीच आवागमन के लिए लोग दिल्ली- जयपुर हाइवे का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में यह नया हाइवे पूर्णतः चालू होने पर 65% वाहन इस नए रूट पर ट्रांसफर हो जाएंगे। इससे दिल्ली- जयपुर हाईवे से ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी जिससे काफी हद तक ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।
परीक्षण के उपरांत जमालपुर फ्लाईओवर को खोल दिया गया है। दशहरे तक पटली फ्लाईओवर पर भी यातायात शुरू होने की उम्मीद है। जमालपुरा फ्लाईओवर खुलने के बाद हाईवे पर वाहनों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्हें न केवल ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी बल्कि यात्रा के समय में भी कमी आएगी। प्रकाश तिवारी, डिप्टी मैनेजर, NHAI ।