{"vars":{"id": "91925:5179"}}

रेवाड़ी में स्वतंत्रता सेनानी आर.डी. सोमाणी की स्मृति में विशेष छात्रवृत्ति योजना की घोषणा

रेवाड़ी के सोमाणी इंस्टिट्यूट में स्वतंत्रता सेनानी आर.डी. सोमाणी की स्मृति में विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा की गई है।
 

ikesrimanojgoel@gmail.com: स्वतंत्रता सेनानी आर.डी. सोमाणी की स्मृति में विशेष छात्रवृत्ति की घोषणा अटल हिन्द/मनोज गोयल रेवाड़ी, 4 अक्टूबर। सोमाणी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड फार्मेसी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी आर.डी. सोमाणी की स्मृति में विशेष छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की गई है।

संस्थान प्रबंधन ने बताया कि 04 अक्टूबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 तक जो भी विद्यार्थी सोमाणी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड फार्मेसी में प्रवेश लेगा, उसे स्वतंत्रता सेनानी आर.डी. सोमाणी छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

संस्थान का इतिहास और परिसर

इस संस्थान की स्थापना वर्ष 1999 में स्वतंत्रता सेनानी आर.डी. सोमाणी जी की स्मृति में हुई थी। यह संस्थान NH-48, दिल्ली-जयपुर हाईवे, रेवाड़ी शहर से 3 किमी दूर, सेक्टर-26 पर 25 एकड़ के हरियाली युक्त परिसर में स्थित है।

मान्यता और शैक्षणिक सुविधाएं

यह संस्थान महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से संबद्ध और AICTE से मान्यता प्राप्त है। संस्थान में 35,000 से अधिक पुस्तकों वाली कंप्यूटराइज्ड लाइब्रेरी, आधुनिक कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक लैब, हॉस्टल और बेहतरीन प्लेसमेंट की सुविधा उपलब्ध है।

विद्यार्थियों का करियर और पाठ्यक्रम

यहाँ से पास आउट विद्यार्थी लोकसभा, विधानसभा, राष्ट्रपति भवन, देश-विदेश की मल्टीनेशनल कंपनियों, स्वयं की कंपनी, स्वयं का कारोबार और सरकार के सभी विभागों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। संस्थान में एम.बी.ए., बी.बी.ए., बी.सी.ए., डी. फार्मेसी, एम.टेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश चालू हैं। अधिक जानकारी के लिए आप कॉलेज में विजिट करें एवं वेबसाइट http://somanyncr.in पर जाएं।