अधिकारी समाधान शिविर में प्राप्त हर समस्या का करें समयबद्ध उचित निपटारा : उपायुक्त सतबीर सिंह
जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर आयोजित किये गये समाधान शिविर
रोहतक, 29 अक्टूबर
उपायुक्त सतबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली नागरिकों की हर समस्या का समयबद्ध उचित निपटारा करवाये। अधिकारी इन समस्याओं को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निपटाये तथा निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद कर उन्हें विभागीय कार्यवाही से संतुष्ट करें। सतबीर सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के तहत प्रत्येक सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। इन शिविरों में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया शुरू करते है तथा यथासंभव शिकायतों का निपटारा किया जाता है।
उपायुक्त सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर आयोजित समाधान शिविर में उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगराधीश शुभम तथा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे प्राथमिकता के आधार पर नागरिकों की समस्याओं का उचित समाधान करवाये। उपमंडलाधीश आशीष कुमार ने कहा कि नागरिक साधारण कागज पर अपनी समस्या लिखकर लाये। जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविर में साधारण कागज पर लिखी समस्याओं की सुनवाई कर उनका निपटारा करवाया जाता है। लिखने-पढने में असमर्थ व्यक्तियों की मदद के लिए समाधान शिविर में कर्मचारी तैनात किया गया है। समाधान शिविर में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के अलावा भाजपा के प्रतिनिधियों में सतीश चैधरी व डाॅ अंकुश बिड्डू मौजूद रहे। जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल मुख्यालयों सांपला एवं महम में भी संबंधित उपमंडलाधीशों की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित किये गये। सांपला में उपमंडलाधीश अंकिता पुवार तथा महम में उपमंडलाधीश विपिन कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध उचित निपटारे के निर्देश दिये।