{"vars":{"id": "91925:5179"}}

इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में ग्यारहवां वार्षिक एम.यू.एन. 2026 का समापन समारोह

इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में ग्यारहवां वार्षिक एम.यू.एन. 2026 का समापन समारोह
 

इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में आज दिनांक 01.11.2026 को दो दिवसीय वार्षिक एम.यू.एन. का समापन हुआ। समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि डाॅ. आनन्द प्रसाद नायक, प्रधानाचार्य, बी.पी.एस. महिला, खानपुर, श्रीमती सीमा सचदेवा, भूतपूर्व प्राचार्या, जेड ग्लोबल स्कूल, श्री सुनील पसरीजा, प्राचार्य, जी.वी.एम. स्कूल, श्री सचिन भूटानी, सी.ए. ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से हट कर देश-विदेश की वास्तविक समस्याओं को समझने व सामना करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इससे हमारे देश के बच्चे एक दूरदर्शिता ज्ञान की समझ विकसित कर सकेगें और अन्य सभी लोगों के साथ, सहयोग के साथ कार्यरत रहेगें। जिससे विश्व के सामाजिक व राजनीतिक स्तर की समस्या  को समझने व समाधान के लिए अग्रसर रहेंगे।

इस कार्यक्रम की काॅर्डिनेटर श्रीमती अभिलाषा अहलावत ने बताया कि इसमें शामिल पांचों समितियों ने विश्वस्तरीय मुद्दों पर बहस की जिसका आज निष्कर्ष निकाला गया। पांचों समितियों द्वारा महत्त्वपूर्ण सुझाव व समाधान दिए गए। जिसे गहनता के साथ नियुक्त न्यायधीशों द्वारा संज्ञान में लेकर निष्कर्ष निकाला गया। पहली समिति यू.एन.जी.ए. में बेस्ट डेलिगेट्स, - सारांशी (यू.के.) को, हाई कोमनडेशन- निष्ठा (जापान) को, स्पेशल मेनशन में समर्थ राठी (चीन) को, वरबल मेनशन में अनिशा (आॅस्टेªलिया), रीधिमा (नीदरलैंड), अश्मि (जर्मनी) और स्वर्णदीप (बेल्जियम) को दिया गया। दूसरी समिति यू.एन.सी.एस.डब्ल्यू. में बेस्ट डेलिगेट्स, आरूषी (ग्रीस) को, हाई कोमनडेशन, आराध्या (न्यूजीलैंड) को, स्पेशल मेनशन में दिविजा दलाल (सिंगापुर) को, वरबल मेनशन में अश्मि (बेल्जियम), शताक्षी (कनाडा), कामाक्षी जैन (फ्रांस), निशु (पाॅलेंड), वंशिका को दिया गया।

तीसरी समिति ए.आई.पी.पी.एम. में बेस्ट डेलिगेट्स, दिपांशु (काॅमरेड राजेन्द्र) को, हाई कोमनडेशन, निपुण (नरेन्द्र मोदी) को, स्पेशल मेनशन में मानवी सिंह (एम. के. स्टाॅलिन) को, वरबल मेनशन में वृन्दा (राहुल गांधी), नैन्सी (अखिलेश यादव), तनिषा (मोहम्मद हनीफा जन), पवित्र जैन (अमित शाह), मानव (डाॅ. तरूण मंडल)  को दिया गया। चैथी समिति यू.एन.एस.सी.  में बेस्ट डेलिगेट्स, तनिष्क (जर्मनी) को, हाई कोमनडेशन, हर्ष राणा (रूस) को, स्पेशल मेनशन में हर्ष दलाल (यू.के.) को, वरबल मेनशन में अभिनव (जापान), निर्भय (चीन), मानसी (यू.एस.ए.), दीपिका मलिक (फ्रांस) को दिया गया।पांचवी समिति अन्तरराष्ट्रीय प्रैस में सुमित को बैस्ट फोेटोग्राफर और अक्षिता को बेस्ट जर्नलिस्ट चुना गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एम.यू.एन. प्रतिभागियों का विशेष योगदान रहा। किसी भी कार्यक्रम का आगाज जितना खूबसूरत होता है उसका समापन भी उतना ही खूबसूरत होना चाहिए। कोई भी कार्यक्रम अपनी एक सुनहरी याद के रूप में अपनी एक भिन्न (अलग) छाप छोड़ जाता है। वाद-विवाद का कार्यक्रम सफलतापूर्वक समापन होने के पश्चात् सभी प्रतिभागियों, न्यायाधीशों, प्रतिनिधियों, सचिवों को यादगार क्षण देने हेतु इंडस स्कूल के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण-पत्र दिया गया जिससे उनमें आत्मविश्वास बना रहे।

अंत में हेड बाॅय मानव श्योराण व हेड गर्ल निष्ठा ने इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर इंडस पब्लिक स्कूल की ओर से उपस्थित प्रत्येक जन को धन्यवाद दिया। विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ. एकता सिंधु जी ने इस कार्यक्रम के सफल होने पर सभी अध्यापकों व डेलिगेट्स की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों से छात्रों में वैश्विक स्तर की जानकारी से रूबरू होते हैं व देश विदेश के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर अपने विचार प्रकट करते हैं। अंत में प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार वशिष्ठ जी ने अतिथिगणों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।