इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में हर्षोल्लास व धूमधाम मनाया दीपावली उत्सव
इंडस पब्लिक स्कूल, रोहतक में आज दिनांक 06.11.2026 को दीपावली के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा का प्रारंभ गायत्री मंत्र के सस्वर वाचन द्वारा किया गया। इसमें छात्रों ने आज का विचार, भजन, गीत व भाषण के द्वारा अपने मन के भावों को वाणी में संजोकर दर्शाया, जिससे सभागार में एक पवित्र माहौल उत्पन्न हुआ तथा छात्रों के मन में श्रद्धा का संचार हुआ आज विद्यार्थी उमंग व उल्लास के साथ पारंपरिक वेश-भूषा में आए। कक्षा तीसरी व चैथी के छात्र भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूप में आए जिससे उनकी मनमोहक आभा ने भक्तिमय माहौल बना दिया। सभी कक्षाओं में छात्रों ने सत्य और धर्म के प्रतिनिष्ठा, भक्ति का महत्त्व, क्षमा और करूणा का संदेश, माता-पिता के प्रति सम्मान विषय पर अपने विचार साझा किए।
कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने मिट्टी के दिए सजाने की प्रतियोगिता हुई, कक्षा छठी से आठवीं तक बंदनवार बनाओ प्रतियोगिता हुई। विद्यालय में चारों सदनों के मध्य रंगोली प्रतियोगिता हुई, जिसमें झेलम सदन प्रथम, सतलुज सदन द्वितीय, ब्यास व रावी सदन तृतीय स्थान पर रहा। सभी छात्रों ने अपने कक्षा कक्षों की साज-सज्जा की व दिए जलाकर भाईचारे का संदेश दिया व विद्यालय के नोटिस बोर्डों पर सुंदर स्लोगन व संदेश लिखे। विद्यालय की चेयरपर्सन डाॅ. एकता सिंधु ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक मूल्यों को संजोते है बल्कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति की गहराई से अवगत कराते हैं। उन्होंने दीपावली को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले पर्व के रूप में बताते हुए सदैव सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी छात्रों व स्टाफ सदस्यों को पंच पर्व की मंगल कामनाएं दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार वशिष्ठ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पटाखा मुक्त दीपावली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अनावश्यक खरीददारी न करने के लिए प्रेरित किया व भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में ढालने का संदेश दिया।