{"vars":{"id": "91925:5179"}}

उपायुक्त सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित

उपायुक्त सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित
 

समाधान शिविरों में नागरिकों की सुनी गई समस्याएं

रोहतक,

सतबीर सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों सांपला तथा महम में समाधान शिविर आयोजित किये गये। इन शिविरों में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिये गये। जिला मुख्यालय पर स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपमंडलाधीश आशीष कुमार, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, नगराधीश शुभम, पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह तथा जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याएं सुनने के दौरान मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे समाधान शिविर की हर शिकायत का समयबद्ध उचित निपटारा करवाना सुनिश्चित करें। उपमंडलाधीश आशीष कुमार ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी सोच के तहत समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते है। सरकार के निर्देशानुसार हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है। शिविर में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के अलावा भाजपा के प्रतिनिधियों में सतीश चैधरी, डाॅ अंकुश बिड्डू मौजूद रहे।

सांपला उपमंडल मुख्यालय पर उपमंडलाधीश ने सुनी समस्याएं:- सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पुवार ने अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि सांपला उपमंडल के नागरिक किसी भी विभाग से संबंधित समस्या को हर सोमवार व वीरवार को सांपला में आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में रख सकते है। नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध उचित निपटारा करवाया जायेगा। सरकार के निर्देशानुसार एक छत के नीचे सभी विभागों की समस्याओं के तुरंत निपटारे के लिए यह शिविर आयोजित किये जा रहे है।

महम उपमंडल पर आयोजित किया गया समाधान शिविर:- महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार की अध्यक्षता में महम में समाधान शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने अपने कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहकर मौके पर नागरिकों की समस्याओं के निपटारे की प्रक्रिया शुरू करते है तथा समयबद्ध इन समस्याओं का यथासंभव निपटारा किया जाता है। इन शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।