{"vars":{"id": "91925:5179"}}

रोहतक में जिला स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिताओं एवं ‘कानूनी दिशाएं’ कार्यक्रम का आयोजन

रोहतक में जिला स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिताओं एवं ‘कानूनी दिशाएं’ कार्यक्रम का आयोजन
 

विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, विजेता विद्यालयों को मिला सम्मान

रोहतक,

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. तरन्नुम खान ने विद्यार्थियों को विधिक जागरूकता के महत्व के संदर्भ में अवगत करवाते हुए कहा कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बन सकें। डाॅ तरन्नुम खान आज हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान तथा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से स्थानीय जे.पी. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिताओं एवं ‘कानूनी दिशाएं’ कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें अपने मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा कानून के प्रति सम्मान की भावना से परिचित कराना रहा।

यह प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

कार्यक्रम के दौरान निबंध लेखन, नारा लेखन, कविता पाठ, तात्कालिक चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, पावरपॉइंट प्रस्तुति, वृत्तचित्र फिल्म, वाद-विवाद, भाषण तथा लघु नाटिका सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता, तार्किक क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और विधिक विषयों की समझ का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक, जिला परियोजना समन्वयक सुमन हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी सांपला आरती चहल, खंड शिक्षा अधिकारी रोहतक अशोक नांदल तथा खंड शिक्षा अधिकारी कलानौर संजय हुड्डा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसके अतिरिक्त जिला विधिक साक्षरता समन्वयक डॉ. कविता नरवाल, विद्यालय के प्राचार्य राजेश नांदल, कर्मबीर खत्री, अंजू डबास, कृष्णा रंजन तथा अन्य सहयोगियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग दिया। कार्यक्रम के समग्र प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी, रोहतक अशोक नांदल रहे। उनके साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महम के प्राचार्य राजेश नांदल, जिला विधिक साक्षरता समन्वयक डॉ. कविता नरवाल तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रोहतक के डीएसएस डॉ. समीर मान ने भी आयोजन संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

जिला स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निबंध लेखन में प्रथम स्थान एच.डी.पी.एस. बहु अकबरपुर, द्वितीय स्थान जैन भारती इंटरनेशनल स्कूल तथा तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खिड़वाली ने प्राप्त किया। नारा लेखन में प्रथम स्थान पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महम, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कलानौर तथा तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर ने प्राप्त किया। कविता पाठ में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कारौर खुर्द, द्वितीय स्थान पठानिया पब्लिक स्कूल तथा तृतीय स्थान स्थानीय मॉडल संस्कृति स्कूल ने प्राप्त किया। तात्कालिक चित्रकला में प्रथम स्थान पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महम, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुंदरपुर तथा तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तिहली ने प्राप्त किया। प्रश्नोत्तर में प्रथम स्थान पठानिया पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महम तथा तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांपला ने प्राप्त किया। पावरपॉइंट प्रस्तुति में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुंदरपुर, द्वितीय स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करौंथा तथा तृतीय स्थान द आर्यन पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। वृत्तचित्र फिल्म में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोखरा, द्वितीय स्थान पठानिया पब्लिक स्कूल तथा तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुंदरपुर ने प्राप्त किया। वाद-विवाद में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पहरावर, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुंदरपुर तथा तृतीय स्थान एच.डी.पी.एस. बहु अकबरपुर ने प्राप्त किया। भाषण में प्रथम स्थान पठानिया पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुंदरपुर तथा तृतीय स्थान पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महम ने प्राप्त किया। लघु नाटिका में प्रथम स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांपला, द्वितीय स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार रोड, रोहतक तथा तृतीय स्थान पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महम ने प्राप्त किया।