{"vars":{"id": "91925:5179"}}

 वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रोहतक में युवा रीफोम उत्सव 2026 का आयोजन

 

 
वैश्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रोहतक के प्रांगण में आदरणीय मैनेजमेंट के मार्गदर्शन में प्राचार्या डॉक्टर तरुणा मल्होत्रा की अध्यक्षता में आई क्यू ए सी की कोआर्डीनेटर डॉ॰ निधि कक्कड़ व सांस्कृतिक कमेटी, वाई आ र सी व स्पोर्ट्स कमेटी के सहयोग से 7 दिवसीय युवा री फोंम उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 20 नवंबर, 2026 को कॉलेज प्राचार्या डॉ तरुणा मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को री फॉर्म उत्सव के उद्देश्यों से अवगत करवा कर की।

कार्यक्रम के दूसरे दिन 21 नवंबर, 2026 को विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर, कॉलेज सुविधाएं, परीक्षा, दाखिला आदि से संबंधित सुझाव दिए। तीसरे दिन 23 नवंबर, 2026 को शैक्षणिक सुविधायें, संचार प्रक्रिया, शिक्षण अधिगम वातावरण को सुधार करने के विभिन्न तरीकों पर विचार विमर्श किए गए।

चौथे दिन 25 नवंबर, 2026 विद्यार्थियों ने बेहतर शैक्षणिक प्रणाली के तहत नई-नई तकनीकों का प्रयोग करने पर अपने सुझाव दिए। पाँचवे दिन 26 नवंबर, 2026 को विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सुझाव का मूल्यांकन करके कुछ चुनावों की लघु सूची तैयार की गई । छठे दिन 27 नवंबर, 2026 को "मूक  पार्लियामेंट" का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए डिजिटल शासन, प्रशासनिक दक्षता एवं छात्र सेवाओं में सुधार करने के लिए तकनीकी की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

सत्र के अंतिम दिन 28 नवंबर, 2026 को इन 7 दिवसीय कार्यक्रम का समापन करते हुए अंतिम रिपोर्ट तैयार की गई। इस 7 दिवसीय कार्यक्रम में सभी टीचिंग, नोन टीचिंग स्टॉफ, एम एड ,बी एड और डी एल एड के विद्यार्थी उपस्थित रहे।