{"vars":{"id": "91925:5179"}}

रानियां तहसील कार्यालय में आयोजित शिविर में नागरिकों ने रखीं अपनी शिकायतें, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रानियां तहसील कार्यालय में आयोजित शिविर में नागरिकों ने रखीं अपनी शिकायतें, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
 

सिरसा, 5 नवंबर।

आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम ऐलनाबाद अदिति सिंघानिया ने वीरवार को तहसील कार्यालय रानियां में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिविर में कुल 22 शिकायतें आई। एसडीएम ऐलनाबाद अदिति सिंघानिया ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि नागरिक परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पुलिस विभाग, पंचायती राज संस्थाओं सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें समाधान शिविर में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन शिकायतों का समाधान मौके पर संभव होता है, उनका तत्काल निवारण किया जाता है। वहीं, जिन मामलों में संबंधित विभाग से जांच अथवा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाना जरूरी होता है,  उन्हें संबंधित विभाग को भेजकर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा आमजन को समय पर राहत प्रदान की जाए।