{"vars":{"id": "91925:5179"}}

गांव साहूवाला  में CPR ट्रेनिंग कैंप का आयोजन, सरपंच कविता ने की शिरकत

गांव साहूवाला में CPR ट्रेनिंग कैंप का आयोजन, सरपंच कविता ने की शिरकत
 

समय पर CPR देकर बचाई जा सकती है किसी की अनमोल जान : डॉ. आदित्य गोयल

सिरसा।

गांव साहूवाला  में हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को जीवन बचाने का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में गांव की सरपंच श्रीमती कविता जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यह प्रशिक्षण शिविर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य गोयल की कुशल टीम द्वारा आयोजित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में सुनील कुमार और संजीव कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कैंप के दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि दिल का दौरा पड़ने या अचानक हृदय गति रुकने की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे समय में सही जानकारी और तुरंत उठाए गए कदम किसी व्यक्ति की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।