दीपावली पर केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस के आवेदन 30 तक
दीपावली पर केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस के आवेदन 30 तक
Oct 29, 2026, 14:31 IST
सिरसा,
दीपावली के त्योहार के मद्देनजर जिला प्रशासन सिरसा द्वारा केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति 30 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक संबंधित उपमंडलाधीश कार्यालय में अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अस्थायी लाइसेंस के लिए आवेदकों का चयन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए 3 नवंबर को पंचायत भवन, सिरसा में ड्रा निकाला जाएगा। आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास सत्यापित परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। परिवार पहचान पत्र में शामिल किसी अन्य सदस्य को उसी परिवार की पहचान पर आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी। केवल आवेदक स्वयं ही आवेदन कर सकता है।