{"vars":{"id": "91925:5179"}}

ओढ़ा में सरकारी बीज बिक्री केंद्र का शुभारंभ

ओढ़ा में सरकारी बीज बिक्री केंद्र का शुभारंभ
 

किसानों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज : चेयरमैन

सिरसा,

हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने रविवार को नई अनाज मंडी, ओढ़ा की दुकान नंबर 15 पर सरकारी बीज बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डबवाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेणु शर्मा ने की। इस अवसर पर चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का उद्देश्य किसानों को कृषि संबंधी आवश्यक सुविधाएं उनके नजदीकी क्षेत्र में उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि ओढ़ा में सरकारी बीज बिक्री केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। अब किसानों को बीज खरीदने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी बीज बिक्री केंद्र शुरू होने से किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी हुई है। इस अवसर पर डॉ. भीम सेन शर्मा, पवन ओढ़ां, हरजिंदर सिंह, सतेंद्र गर्ग, हनुमान चोरमार, जगदीश चोरमार, सुनील वर्मा (मैनेजर), असिस्टेंट मार्केटिंग ऑफिसर संजू डूडी, विकास शर्मा, हरमन सिंह, सेल्समैन आत्मा राम तथा क्लर्क महेश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं किसान उपस्थित रहे।