{"vars":{"id": "91925:5179"}}

सिरसा के अरनियावाली में हारे का सहारा ट्रस्ट ने भरा भात

सिरसा के अरनियावाली में हारे का सहारा ट्रस्ट ने भरा भात
 

सिरसा।

गांव अरनियावाली से समाज में प्रेम, सौहार्द और अनूठी परंपराओं की मिसाल पेश करते हुए हारे का सहारा ट्रस्ट ने सुनीता बाई और सिकंदर नाथ की पुत्री सकराना के विवाह के अवसर 'भात' की रस्म अदा की। ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने कहा कि बेटियां पराया धन नहीं, बल्कि घर की वो रौनक हैं जिनके बिना किसी भी आंगन की कल्पना अधूरी है। बेटियां बोझ नहीं होतीं, वे तो वो मजबूत स्तंभ हैं जो पूरे परिवार को गर्व से ऊंचा रखती हैं। हर बेटी एक अनमोल वरदान है, जो अपनी मुस्कान से हर घर को स्वर्ग बना देती है। बेटा एक कुल को चलाता है, लेकिन बेटी दो-दो परिवारों को संस्कारों से सींचती है। मनीष सिंगला ने कहा कि इस परिवार ने उनके जीवन में जो आनंद, उत्सव और सौभाग्य के पल प्रदान किए हैं, उसके लिए वे इस परिवार के आजीवन ऋणी रहेंगे। आज के इस दौर में जहाँ कई बार सामाजिक रिश्ते और परंपराएं कमजोर पड़ती दिखती हैं, वहीं सहरा चैरिटेबल ट्रस्ट और अरनियावाली के इस परिवार द्वारा मिलकर तय किया गया यह सफर समाज को एक नई दिशा दे रहा है। 99वें भात के इस पड़ाव ने यह साबित कर दिया है कि निःस्वार्थ भाव से बढ़ाए गए सहयोग के हाथ रिश्तों को कितनी मजबूती देते हैं।इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, निजी सचिव योगेश बिजारनिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।