खेल महाकुंभ के लिए 13 व 14 को होगा जिला स्तरीय ट्रायल
सिरसा, 12 अक्टूबर। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ (पुरुष एवं महिला) ओपन कैटेगरी के लिए 13 और 14 अक्टूबर को जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। कार्यकारी जिला खेल अधिकारी डॉ. सीमा रानी ने बताया कि खिलाडय़िों को अपने साथ आधार कार्ड, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर सुबह 08 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आर्चरी (तीरंदाजी), एथलेटिक्स (रनिंग/दौड़), साइक्लिंग, कैनोइंग, फेंसिंग, हॉकी, जुडो और टेनिस के ट्रायल होंगे। इसी प्रकार द सिरसा स्कूल में बैडमिंटन, द सिरसा स्कूल बरनाला रोड में फुटबॉल, चौधरी दलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम में जिमनास्टिक और शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल के स्विमिंग पूल में तैराकी का ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर को शहीद भगत सिंह स्टेडियम में कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, खो-खो, वुशु, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, कराटे व कबड्डी के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार खेल स्टेडियम भरोखां में हैंडबॉल का और जीएमएस मोहम्मदपुरिया रानियां में नेटबॉल का ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि थ्रोबॉल, बेसबॉल, रोइंग, शूटिंग और टेबल टेनिस के ट्रायल की तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी।