{"vars":{"id": "91925:5179"}}

श्री विष्णु क्लब की रामलीला इस बार होगी बेहद खास, सादगी और मर्यादा के साथ मंचन की तैयारियां पूरी

श्री विष्णु क्लब की रामलीला इस बार होगी बेहद खास, सादगी और मर्यादा के साथ मंचन की तैयारियां पूरी
 

सिरसा। धार्मिक और सांस्कृतिक मंचन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री विष्णु क्लब द्वारा इस वर्ष आयोजित की जाने वाली रामलीला को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार का मंचन भव्यता के साथ-साथ सादगी, मर्यादा और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम होगा। इस संबंध में क्लब के प्रधान दीपक सेठी सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने मीडिया से रूबरू होकर आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। दीपक सेठी ने बताया कि 11 अक्टूबर को रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा द्वारा किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस बार की रामलीला का मुख्य आकर्षण वृंदावन से पधारे व्यास जी रहेंगे। वे अपने मुखारविंद से मंच के माध्यम से प्रभु श्री राम के पावन चरित्र और संपूर्ण प्रसंगों की कथा का सजीव वाचन करेंगे, जिससे दर्शकों को न केवल मंचन देखने को मिलेगा बल्कि आध्यात्मिक कथा श्रवण का भी पुण्य लाभ प्राप्त होगा। पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार मंच पर कई प्रसंग दर्शकों को भाव-विभोर कर देंगे। ताड़का का दृश्य विशेष तकनीक और जीवंत अभिनय के साथ तैयार किया गया है, जो सिरसा वासियों के दिल को छू लेगा। श्रवण कुमार के वियोग, पुकार और आंसुओं का दृश्य इतना मार्मिक होगा कि दर्शकों की आंखें नम हो जाएंगी। वहीं रावण का अभिनय भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा, जहां रावण पुष्पक विमान में सवार होकर मंच पर पहुंचेगा। क्लब के प्रधान दीपक सेठी ने स्पष्ट किया कि श्री विष्णु क्लब हमेशा से भारतीय संस्कृति और मर्यादा के अनुरूप ही मंचन करता आया है। इस वर्ष भी रामलीला का मंचन पूर्णत: सादगी, मर्यादा और शालीनता के दायरे में रहकर किया जाएगा, ताकि परिवार सहित आने वाले श्रद्धालु प्रभु श्री राम के आदर्शों को आत्मसात कर सकें। इस आयोजन में प्रेम शर्मा, आकाश साहनी, सुमित कथूरिया, हैरी हमराज, सुभाष मेहरा, अरविंद साहनी, सुरेश गुगलानी, विकास सेठी, अरुण भारद्वाज अशोक शर्मा, विकास सुखीजा,रोहित मेहता, लवली बजाज, केवल सेठी, वीरेंदर वधवा, टिंकू सिंह नेगी, दीपक ऐलावादी, अंकुश मेहता, साहिल शर्मा, अजय डोडा, रिंकू शर्मा, रवि शर्मा, विकास ऐलावादी, धीरज ग्रोवर, पंकज ग्रोवर, रूपांश चावला, प्रिंस शर्मा, शंटी ग्रोवर, साकु, सुनील तनेजा,वंश, नरेंद्र चोपड़ा, अंकित शर्मा, लोकेश, जतिन नागपाल,राकेश ग्रोवर, अजय कैथ, रूपेश चावला इत्यादि का भी महत्वपूर्ण योगदान हैं।