स्थानीय महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित ग्लोबल स्ट्राइकर क्रिकेट एकेडमी में सिरसा बीएससी क्लब की ओर से बंगाली स्वर्णकार कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।
सिरसा।
टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने शिरकत की, जबकि विशाल सोनी हरियाणा स्वर्णकार संघ के महासचिव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मोहित शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हार और जीत जीवन का हिस्सा हैं। किसी भी खेल में केवल जीत हासिल करना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि खेल को पूरी ईमानदारी, मेहनत और खेल भावना के साथ खेलना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को हार मिलने पर कभी निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए। वहीं, जीत हासिल करने के बाद भी अहंकार से दूर रहकर विनम्रता बनाए रखनी चाहिए। मोहित शर्मा ने क्लब को 11000 पर की सहयोग राशि भेंट की। क्लब सदस्यों ने इस सेवा के लिए मोहित शर्मा का आभार प्रकट किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कमेटी मेंबर बाबू बंगाली, अल्ताफ बंगाली, शाहिद बंगाली, कासिम बंगाली, हसन बंगाली ,अश्वनी सोनी, गोपाल सोनी आदि मौजूद रहे