सिरसा अनाज मंडी में बिजली कट से कामकाज ठप, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान का बिजली बोर्ड को सीधा आह्वान – कल से एक भी कट बर्दाश्त नहीं
सिरसा।
अनाज मंडी में लगातार लग रहे बिजली कटों के कारण किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीजन के दौरान बिजली गुल होने से मंडी का पूरा काम प्रभावित हो रहा है, जिससे मंडी परिसर में रोष का माहौल बन गया और आढ़तियों व किसानों के बड़े प्रदर्शन की स्थिति बन गई। ओमप्रकाश जैन, रजनीश बुढानिया, अनील खोथ, संत प्रकाश, पवन गर्ग, सूर्या गोयल, पवन दडबी, बीरबल कंबोज, राजू ग्रोवर, कश्मीर कंबोज, सोनम कंबोज इत्यादि ने बिजली कट पर रोष प्रकट किया हैं। एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज व महासचिव ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से सीधी बात की और कड़ा रुख अपनाते हुए आह्वान किया कि सीजन के दौरान मंडी में बिजली का काम प्रभावित होता है, इसलिए कल से मंडी में कोई भी बिजली कट न लगाया जाए। प्रधान व महासचिव ने कहा कि कल यानि कि मंगलवार से मंडी में कोई बिजली कट नहीं लगेगा और मेंटेनेंस का काम अब सीजन के बाद ही किया जाएगा। अनाज मंडी सिरसा के महासचिव राजेंद्र नढा ने सभी आढ़तियों , किसानों और मजदूरों को सूचित करते हुए धैर्य बनाए रखने की अपील की है।