{"vars":{"id": "91925:5179"}}

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्ति संगीत में झूमे श्रद्धालु

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भक्ति संगीत में झूमे श्रद्धालु
 

माता रानी के दरबार में आकर मिली असीम शांति: मनीष सिंगला

सिरसा।

हुड्डा कॉलोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुए भक्ति संगीत कार्यक्रम में हारे का सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान मनीष सिंगला ने मुख्य रूप से शिरकत की। मंदिर परिसर पहुँचने पर मनीष सिंगला ने सर्वप्रथम माता रानी के पावन व पवित्र स्वरूप के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती में भाग लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों और भक्तिमय गुणगान से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रबंधन समिति एवं प्रमुख समाजसेवी एडवोकेट ऋषि शर्मा द्वारा मनीष सिंगला का मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया गया और उन्हें चुनरी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मनीष सिंगला ने कहा कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में माता रानी के पावन व पवित्र दर्शन करने, उनकी महाआरती में शामिल होने और गुणगान सुनने का जो परम सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है, उससे मन अत्यंत अभिभूत है। माता रानी के दरबार में पहुँचकर जो असीम शांति और आत्मिक ऊर्जा मिलती है, उसका वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता। इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और आपसी भाईचारे का संदेश जाता है। मनीष सिंगला ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रबंधन समिति के सभी सम्मानित व माननीय सदस्यों का और ऋषि शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की हैं कि वे हमारे पूरे क्षेत्र पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि लाएँ। आरती के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया और सभी ने मिलकर क्षेत्र की शांति व खुशहाली की सामूहिक कामना की। इस मौके पर निजी सचिव हरपिंदर शर्मा, निजी सचिव योगेश बिज़ारनिया इत्यादि मौजूद थे।