हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, 14 अक्टूबर को होंगे राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के ट्रायल
हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यहां राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ 2026-27 के लिए सोनीपत जिले की टीम में खिलाड़ियों के चयन को लेकर 14 अक्टूबर को 18 खेलों के लिए ट्रायल का आयोजन होगा। हरियाणा सरकार द्वारा पुरुष एवं महिला खिलाडियों के लिए ओपन श्रेणी में 30 खेलों के लिए राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा।
इन खेलों के लिए ट्रायल
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि 14 अक्टूबर को तीरंदाजी, एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बास्केटबॉल, कयाकिंग एवं कैनोइंग, फुटबॉल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, तैराकी, कुश्ती, भारोत्तोलन, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट और खो-खो के ट्रायल होंगे।
ये दस्तावेज लाएं साथ
आधार कार्ड
बर्थ सर्टिफिकेट
रिहायशी प्रमाण-पत्र या स्कूल बोनाफाइड प्रमाण-पत्र
3 पासपोर्ट साइज फोटो
प्रमुख ट्रायल स्थल एवं समय
तीरंदाजी: सुबह 9 बजे, DAV पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइन
एथलेटिक्स: सुबह 9 बजे, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-4
मुक्केबाजी: सुबह 9 बजे, JJ बॉक्सिंग अकादमी
बास्केटबॉल: सुबह 8 बजे, CRZ, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
कयाकिंग/कैनोइंग: सुबह 9 बजे, भगत सिंह वाटर स्पोर्ट्स, आहुलाना
हॉकी: महिला ट्रायल सुबह 7 बजे और पुरुष दोपहर 3 बजे
खिलाड़ियों से अपील है कि वे निर्धारित समय, स्थान और तिथि पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें। यह उनके लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर है। मनोज कुमार, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, सोनीपत।।