{"vars":{"id": "91925:5179"}}

हरियाणा में मौसम का यू-टर्न! कल तेज बारिश के साथ 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, देखें मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा में मौसम का यू-टर्न! कल तेज बारिश के साथ 40 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, देखें मौसम पूर्वानुमान
 

Haryana Weather Update: हरियाणा में अक्टूबर के महीने बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। आज भी मौसम विभाग ने चार जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों का मौसम पूर्वानुमान भी जारी कर दिया है।

 गरज चमक के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 9 से 14 अक्टूबर तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हरियाणा के कई जिलों में बारिश होगी।

वहीं 10 और 11 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 12, 13 और 14 अक्टूबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।

मौसम में इस बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है और 14 अक्टूबर के बाद प्रदेश में हल्की ठंड भी दस्तक दे सकती है। बता दें कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश और तेज हवाओं की संभावना के बावजूद मौसम विभाग ने फिलहाल कोई गंभीर चेतावनी जारी नहीं की है। बारिश का प्रभाव अलग-अलग स्थानों पर सीमित रह सकता है।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

आज के मौसम की बात करें तो 9 अक्टूबर को पंचकूला, यमुनानगर, करनाल और पानीपत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।