{"vars":{"id": "91925:5179"}}

हरियाणा पुलिस पर हो रहे हमलों को लेकर हाईकोर्ट में दायर करूंगा जनहित याचिका: वीरेश शांडिल्य

हरियाणा पुलिस पर हो रहे हमलों को लेकर हाईकोर्ट में दायर करूंगा जनहित याचिका: वीरेश शांडिल्य
 

वीरेश शांडिल्य ने कहा जिला स्तर पर एसपी व आईजी को मुख्यमंत्री व गृह मंत्री अमित शाह के नाम खाकी पर हो रहे हमलो को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे

हिसार।  

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जो हरियाणा पुलिस पर हो रहे हमलों पर चिंता जाहिर की और इन हमला करने वालों को राजनीतिक संरक्षण के चलते हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं होती जिस कारण पुलिस का मनोबल गिर रहा है जिससे आने वाले दिनों में हरियाणा पुलिस कमजोर होगी और आपराधियों का राज होगा। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उन्होंने हमेशा चाहे बब्बर खालसा के आतंकवादी हों या पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारे हों या खालिस्तानी या कट्टरपंथी हमेशा इनके खिलाफ  सड़कों से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी और बब्बर खालसा के आतंकवादियों के खिलाफ हाईकोर्ट में कई जनहित याचिकाएं दायर की और अब हरियाणा पुलिस के हौंसले को राजनीतिक संरक्षण के चलते एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया कमजोर होने नहीं देगी और खाकी को कमजोर करने वालों के खिलाफ हरियाणा प्रदेश में मुहिम चलाएंगे अगर पुलिस कमजोर हो गई तो अराजकता फैल जाएगी। हरियाणा प्रदेश में जंगल राज आ जाएगा। और अपराधी घरों में घुस कर अपराध करेंगे इसलिए सर्व समाज को पुलिस को संरक्षण देने के लिए सड़कों पर उतरना होगा। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जो जग्गी सिटी सेंटर के बाहर कट्टरपंथियों ने पुलिस पर कातिलाना हमला किया और अंबाला में एसएचओ नग्गल सुरेश कुमार पर कातिलाना हमला हुआ लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उन्होंने इस बारे मुख्यमंत्री, डीजीपी को पत्र लिखा और पुलिस को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और देश में जो पुलिस को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है इसको लेकर उनका संगठन हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगा।