{"vars":{"id": "91925:5179"}}

December Bank Holidays: दिसंबर में इस बार कितने दिन है बैंकों की छुट्टियां, देखें लें RBI का कैलेंडर

 

 
December Bank Holidays: साल का आखिरी दिसंबर का महीना शुरु होने वाला है और बैंकों में लोगों का काफी ज्यादा काम होता है। ऐसे में बैंक जाने से पहले ही छुट्टियों का कैलेंडर देख लें ताकि आपको परेशानी का सामना ना करना पड़े। ये छुट्टियां अलग अलग राज्यों के हिसाब से RBI की तरफ से जारी की जाती है। जिसकी जानकारी हम आपके साथ सांझा कर रहे हैं। 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, दिसंबर में छुट्टियों की तारीखें हर राज्य और शहर के लिए अलग-अलग हैं। इसकी वजह यह है कि कुछ छुट्टियां स्थानीय त्योहारों, धार्मिक आयोजनों और क्षेत्रीय महापुरुषों की जयंती या पुण्यतिथि से जुड़े होते हैं। ये छुट्टियां नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के प्रावधानों के तहत निर्धारित की जाती हैं। इसके अलावा, देशभर में बैंक दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार को भी बंद रहते हैं। ऐसे में किसी भी बैंक शाखा में जाने से पहले अपने शहर की छुट्टियों का ब्योरा जान लेना बेहतर रहेगा।


दिसंबर 2026 में बैंक की छुट्टियां लिस्ट 


1 दिसंबर – Indigenous Faith Day / State Inauguration Day: महीने के पहले दिन अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में बैंकिंग कामकाज नहीं होगा। यहां स्थानीय स्थापना दिवस और आदिवासी आस्था से जुड़े आयोजन के कारण छुट्टी रहेगी।

3 दिसंबर – Feast of St. Francis Xavier: गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

9, 10 और 11 दिसंबर – Losoong / Namsoong: सिक्किम में लोसूंग और नामसूंग उत्सव के चलते लगातार तीन दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यह सिक्किम के प्रमुख पारंपरिक त्योहारों में शामिल है।

12 दिसंबर – Death Anniversary of Pa Togan Nengminja Sangma: मेघालय में पा तोगन नेंगमिन्जा संगमा की स्मृति में बैंकिंग अवकाश रहेगा।

18 दिसंबर – Death Anniversary of U SoSo Tham: मेघालय में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

19 दिसंबर – Goa Liberation Day: गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर राज्य में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। गौरतलब है कि 19 दिसंबर 1961 को गोवा पुर्तगाली शासन से आजाद हुआ था।

24 दिसंबर – Christmas Eve: क्रिसमस से एक दिन पहले पूर्वोत्तर भारत के कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें आइजोल, शिलांग और कोहिमा शामिल हैं। यहां क्रिसमस की पूर्व संध्या पर होने वाले आयोजनों के चलते अवकाश घोषित किया गया है।

25 दिसंबर – Christmas: क्रिसमस के दिन पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर – Christmas: मिजोरम में क्रिसमस के अगले दिन भी बैंक बंद रहेंगे। यहां त्योहार से जुड़े स्थानीय आयोजनों के कारण अतिरिक्त अवकाश रहेगा।

30 दिसंबर – Death Anniversary of U Kiang Nangbah: शिलांग में मेघालय नांगबाह की पुण्यतिथि पर बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

31 दिसंबर – New Year's Eve: साल के अंतिम दिन यानी न्यू ईयर ईव पर मेघालय और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। यहां नए साल के स्वागत से जुड़े आयोजनों के कारण बैंकिंग अवकाश रहेगा।

शनिवार-रविवार की छुट्टियां
RBI के नियमों के मुताबिक, देश के सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। दिसंबर 2026 में ये तारीखें 12 और 26 दिसंबर हैं। इसके साथ ही महीने के चार रविवार यानी 6, 13, 20 और 27 दिसंबर को भी बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी।