Smartphone Launch: 14,999 में आया शानदार 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और Google Pixel 11 जैसा प्रीमियम लुक मचाएगा धमाल!
भारतीय बाजार में 14,999 रुपये की कीमत में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। Transsion Holdings के सब-ब्रांड itel ने अपना नया हैंडसेट itel City 300 5G पेश किया है, जिसका लुक और डिजाइन Google Pixel 11 से प्रेरित है। कंपनी ने इस फोन में 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh की दमदार बैटरी जैसे फीचर्स दिए हैं। इससे पहले कंपनी ने भारत में itel A100 Pro को 10,999 रुपये में लॉन्च किया था, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी मिलती है।
itel City 300 5G की कीमत
आईटेल का यह नया फोन भारत में सिंगल स्टोरेज वेरिएंट (4GB RAM + 64GB) में उतारा गया है, जिसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे तीन आकर्षक कलर वेरिएंट्स—Bold Indigo, Dark Ruby और Mist Beige में प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। फिलहाल कंपनी की ओर से इस फोन पर मिलने वाले किसी खास लॉन्च ऑफर की जानकारी साझा नहीं की गई है।
itel City 300 5G के फीचर्स
इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में 6.67-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 720 x 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें 2.5D ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है, जो स्क्रीन को स्क्रैच से बचाती है। इसके अलावा, यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है।
itel City 300 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.67 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T8200
स्टोरेज 4GB + 64GB
बैटरी 5000mAh, 10W
कैमरा 13MP, 8MP
OS Android 16 Go
itel का यह बजट फ्रेंडली फोन Android 16 Go पर काम करता है। फोन में लाइट ऐप्स को इंस्टॉल किया जा सकता है। यह Unisoc T8200 चिपसेट पर काम करता है। यह चिपसेट 6nm टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की रैम को 8GB तक वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, इसकी स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।
itel City 300 5G के बैक में कंपनी ने 13MP का मेन ऑटोफोकस कैमरा दिया है। इसके साथ LED फ्लैश मिलेगा। इस फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल गूगल पिक्सल 11 सीरीज से इंस्पायर्ड है। इसमें कंपनी ने 8MP का सेल्फी कैमरा दिया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 10W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए WiFi, Bluetooth, USB Type C जैसे फीचर्स मिलते हैं।