Airtel Recharge Plan: 84 दिन की वैलिडिटी के साथ बड़ा ऑफर, रोज 2GB डेटा और Netflix-JioHotstar का भी फायदा
यदि आप एयरटेल (Airtel) का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं और लंबी वैलिडिटी के साथ फ्री OTT सब्सक्रिप्शन वाले प्लान की तलाश में हैं, तो 1,729 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। एयरटेल वैसे तो डेटा, कॉलिंग और OTT लाभ वाले कई प्लान ऑफर करती है, लेकिन यह प्लान लंबी वैधता के साथ मनोरंजन का शानदार संयोजन पेश करता है।
इस प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2GB डेटा और अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलता है। इसके साथ ही, प्लान के तहत यूजर्स को Netflix, Disney+ Hotstar और ZEE5 जैसे प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म्स का भी सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
Airtel के 1,729 रुपये वाले प्लान के बेनिफिट्स
Airtel के इस जबरदस्त प्लान की कीमत 1,729 रुपये है जिसमें ग्राहकों को 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही प्लान में डेली 2GB डेटा भी मिल रहा है। एलिजिबल यूजर्स को तो इसमें 5G नेटवर्क एरिया में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है। प्लान में कॉलिंग के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉल की सुविधा भी मिल रही है। साथ ही प्लान में डेली 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।
Netflix और JioHotstar समेत फ्री OTT सब्सक्रिप्शन
इतना ही नहीं इस एयरटेल प्लान में OTT बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। प्लान के साथ Netflix Basic, JioHotstar Super, ZEE5 Premium और Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसका मतलब है कि यूजर एक ही रिचार्ज के साथ अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर फिल्में, वेब सीरीज और अन्य कंटेंट एन्जॉय कर सकते हैं।
मिलेंगे Adobe Express और Airtel Safe के फायदे
इसका अलावा इस प्लान में OTT सब्सक्रिप्शन और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि इस बेनिफिट की कीमत करीब 4,000 रुपये है। साथ ही प्लान में Airtel Safe की सुविधा भी है, जो स्पैम कॉल अलर्ट, फर्जी लिंक ब्लॉक करने और OTP बेस्ड बैंकिंग फ्रॉड से सेफ्टी देने में मदद करेगा।