{"vars":{"id": "91925:5179"}}

EPFO Update: अब WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस! पासबुक और आखिरी 5 ट्रांजैक्शन देखने का आसान तरीका

EPFO Update: अब WhatsApp पर चेक करें PF बैलेंस! पासबुक और आखिरी 5 ट्रांजैक्शन देखने का आसान तरीका
 

EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक बहुत ही शानदार सुविधा शुरू की है। अब कर्मचारियों को अपना पीएफ (PF) बैलेंस चेक करने या पासबुक की जानकारी पाने के लिए बार-बार EPFO की वेबसाइट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अब EPFO की नई व्हाट्सएप सर्विस के जरिए यूजर्स बहुत आसानी से अपने फोन पर ही पीएफ से जुड़ी सारी जानकारी पा सकते हैं।

इस सुविधा की मदद से कर्मचारी न सिर्फ अपना पीएफ बैलेंस देख सकते हैं, बल्कि अपनी ईपीएफ पासबुक और अकाउंट में हुए पिछले पांच ट्रांजैक्शन की डिटेल भी चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि व्हाट्सएप पर पीएफ बैलेंस कैसे चेक किया जा सकता है...

WhatsApp पर कैसे चेक करें PF बैलेंस?

EPFO की इस सुविधा का यूज करना काफी आसान है। इसके लिए आपको बस अपने WhatsApp अकाउंट में जाना होगा और वहां उसी मोबाइल नंबर से EPFO के नंबर एक मैसेज करना होगा। चलिए PF बैलेंस चेक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जानते हैं...

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में WhatsApp ओपन करें।
  • अब सर्च में EPFO का WhatsApp नंबर +91 8796441800 एंटर करें।
  • इधर EPFO के वेरिफाइड अकाउंट को ओपन करके मैसेज करें।
  • अब इस नंबर पर ‘Hi’ मैसेज लिखकर मैसेज सेंड कर दें।
  • इतना करने के बाद स्क्रीन पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करें।
  • इधर अब PF बैलेंस, पासबुक डिटेल्स और हाल के ट्रांजैक्शन जैसी सर्विस सेलेक्ट करें।
  • अपनी जरूरत के हिसाब से सर्विस सिलेक्ट करके डिटेल्स हासिल करें।
  • WhatsApp पर कौन कौन सुविधाएं मिलेंगी?
  • EPFO की इस नई WhatsApp सर्विस की मदद से सब्सक्राइबर्स को 4 खास सुविधाएं मिलेंगी।
  • PF बैलेंस: सबसे पहले तो कर्मचारी अपने PF अकाउंट में बैलेंस की डिटेल्स देख सकते हैं।
  • EPF पासबुक: एंप्लॉय अपने अकाउंट में जमा होने वाले PF कंट्रीब्यूशन और पासबुक की डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
  • पिछले 5 ट्रांजैक्शन: यही से आप PF अकाउंट में हुए लास्ट 5 ट्रांजैक्शन की डिटेल्स देख सकते हैं।
  • PMVBRY असिस्टेंस: प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार स्कीम से जुड़ी एलिजिबिलिटी और जरूरी प्रोसेस को लेकर पर्सनलाइज्ड गाइडेंस भी मिलेगा।