लग्जरी कारों की दुनिया में Volvo की एंट्री! आज भारत में लॉन्च EX90 और ES90
वोल्वो ने अपना EX90 और ES90 भारत में 12 अक्टूबर यानी आज लॉन्च करने जा रही है। ये दोनों कारें कंपनी की इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप को बढ़ा रही है। बता दें कि EX90 को कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV के तौर पर लाया जाना है, वहीं ES90 एक इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान के तौर पर पेश की जाएगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों मॉडल वोल्वो इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए है।
वोल्वो EX90: वोल्वो EX90 कंपनी की SUV लाइनअप में XC90 से बेहतर होगी। इसमें आपको स्वीडिश कार निर्माता का सिग्नेचर Thor’s Hammer LED हेडलैंप, क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, फ्लश फिटिंग डोर हैंडल्स और C-शेप LED टेललैंप दिए जा रहे हैं। इसका केबिन बेहद प्रीमियम होगा जो कि बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, Bowers & Wilkins का प्रीमियम साउंड सिस्टम और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स लैस है।
जानकारी दें दें कि इंटरनेशनल मार्केट में EX90 को कई इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ मिलता है। वहीं इंडिया में कयास लगाए जा रहे है कि ये पूरी तरह से लोडेड वर्जन में पेश की जाएगी, जिसमें 106kWh बैटरी पैक और ड्यूल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप मिलेगा। इसकी पावर लगभग 462bhp और 670Nm टॉर्क है, साथ में कंपनी का दावा है कि WLTP रेंज करीब 625km तक मिल सकती है। इंडिया स्पेक मॉडल की फाइनल स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च के दिन पता चल पाएगी।
वोल्वो ES90: वोल्वो ES90 ब्रांड की ऑल-इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान कार होगी। इसमें स्लीक सिलोएट, मिनिमलिस्ट फ्रंट डिजाइन, LED लाइट्स और मॉडर्न केबिन डिजाइन मिलेगा। यह मॉडल वोल्वो की SPA2 आर्किटेक्चर बेस्ड है और इसमें भी प्रीमियम फीचर्स दिए जाएंगे, जिसमें बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम्स वगैरहा। आपको बता दें कि ग्लोबली, ES90 को अलग-अलग बैटरी और मोटर आप्शन के साथ पेश किया जाता है, वहीं इंडिया वर्जन में बड़ी बैटरी और बेहतर रेंज ओर परफॉर्मेंस पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। साथ ही इसके फाइनल स्पेसिफिकेशन, रेंज और फीचर्स लॉन्च के दिन ही मालूम पड़ पाएंगे।
संभावित दाम और मुकाबला
अगर इनके संभावित दामों पर बात करें तो वोल्वो EX90 का अनुमानित प्राइस करीब 1 करोड़ से 1.30 करोड़ रुपये के बीच होने की संभावना है, वहीं दूसरी तरफ ES90 की कीमत करीब 70 लाख से 75 लाख रुपये होने पर कयास लगाए जा रहे है। ये सिर्फ संभावित दाम हैं, ऑफिशियल प्राइसिंग का खुलासा आज हो जाएगा। EX90 का सीधा मुकाबला BMW iX और Mercedes-Benz EQS SUV जैसी प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUVs से रहेगा, जबकि ES90 की टक्कर BMW i5 जैसी इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान से होगी। इन दोनों नई कारों के साथ वोल्वो भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने वाली है।