{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Family Cars Under 5 Lakh: देश की 10 सबसे सस्ती फैमिली कारें, 1.45 लाख तक की भारी छूट; जानें कीमत और ऑफर्स!

फेस्टिव सीजन चल रहा है। भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए फेस्टिव सीजन का आखिरी दौर चल रहा है। जो कि दीवाली तक जारी रहेगा।
 
Family Cars Under 5 Lakh: फेस्टिव सीजन चल रहा है। भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए फेस्टिव सीजन का आखिरी दौर चल रहा है। जो कि दीवाली तक जारी रहेगा। त्यौहारों के इस सीजन में कारों पर भारी डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स का फायदा लेने के लिए अब सिर्फ 8 नवंबर तक का ही टाइम बचा है। इसी के चलते हम आपको यहां बजट फ्रेंडली कारों पर मिलने वाले फायदें के बारे में बता रहे हैं। इस लिस्ट में मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर, टाटा मोटर्स, टोयोटा और सिट्रोन के मॉडल हैं। इन सस्ती हैचबैक कारों पर ग्राहकों को 1.45 लाख रुपए तक का लाभ मिल सकता हैं। चलिए इनके बारे में आपको बताते है- पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की धमाकेदार डील 1. Tata Tiago EV (प्री-फेसलिफ्ट) 1.45 लाख रुपए तक के बेनिफिट प्री-फेसलिफ्ट टाटा टियागो EV के बचे हुए स्टॉक पर 1.45 लाख रुपए तक का लाभ मिल रहा हैं। इसमें 1 लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपए तक का खास ऑफर और 25,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस मिल रहा है।
यह EV लॉन्ग-रेंज और मीडियम-रेंज विकल्प में आती है। इसमें 24kWh और 19kWh के बैटरी पैक दिया गया हैं। इसकी रेंज 293km तक होने का दावा किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.99 लाख रुपए से 11.14 लाख रुपए के करीब हैं। 2. Citroen C3 1.18 लाख रुपए तक के बेनिफिट सिट्रोन अपनी C3 कार पर 1.18 लाख रुपए तक के फायदा मिल रही है। फ्रेंच कार कंपनी का यह सबसे अफॉर्डेबल मॉडल दो 1.2-लीटर इंजन विकल्प के साथ आता है।
पहला 82hp, 115Nm वाला नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और दूसरा 110hp, 190Nm (AT के साथ 205Nm) वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन। C3 की कीमत 4.99 लाख रुपए से 9.68 लाख रुपए के करीब है। डीलर के पास जाकर इसमें CNG किट भी लगवा सकते है। 3. Maruti Suzuki Swift 71,000 रुपए तक के बेनिफिट मारुति स्विफ्ट ब्लिट्ज एडिशन पर 71,000 रुपए तक के ऑफर्स मिल रहे हैं, जिसमें एक्सेसरी किट पर मिलने वाले डिस्काउंट भी शामिल हैं। अन्य पेट्रोल वर्जन पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए के अन्य बेनिफिट मिल रहे हैं।
पावरट्रेन ऑप्शन में पेट्रोल और CNG शामिल हैं। दोनों में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया जा रहा है, जो पेट्रोल वर्जन में 83hp/113Nm और CNG वर्जन में 70hp/102Nm की पावर और टॉर्क जनरेट करता है। स्विफ्ट की कीमत 5.84 लाख रुपए से 8.74 लाख रुपए तक हैं। 4. Toyota Glanza (प्री-फेसलिफ्ट) 70,000 रुपए तक के बेनिफिट प्री-फेसलिफ्ट टोयोटा ग्लैंजा पर 70,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इनमें 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 40,000 रुपए का लॉयल्टी बेनिफिट और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 90hp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG वर्जन भी उपलब्ध हैं। प्री-फेसलिफ्ट ग्लैंजा की एक्स-शोरूम कीमतें 6.90 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक हैं। 5. Maruti Suzuki Celerio 67,500 रुपए तक के बेनिफिट मारुति सेलेरियो पर 67,500 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इनमें 40,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट शामिल है। सेलेरियो पेट्रोल और CNG वर्जन में आती है, जिसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है।
पेट्रोल वर्जन में यह 69hp/91Nm और CNG वर्जन में 57hp/82Nm की पावर और टॉर्क जनरेट करता है। सेलेरियो की कीमतें 4.7 लाख रुपए से 6.75 लाख रुपए के बीच हैं। 6. Maruti Suzuki Wagonr 67,000 रुपए तक के बेनिफिट मारुति वैगनआर के वाल्ट्ज एडिशन पर 67,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इसमें 38,000 रुपए की फ्री एक्सेसरी किट और 1,900 रुपए का एक्स्ट्रा बेनिफिट शामिल है।
इस टॉल-बॉय हैचबैक के अन्य वैरिएंट पर 57,500 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं, जिसमें 30,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपए का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। वैगनआर दो इंजन ऑप्शन में आती है, जिसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन और एक बड़ा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 90hp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 7. Hyundai Grand i10 Nios 60,000 रुपए तक के बेनिफिट हुंडई की ग्रैंड i10 निओस पर 60,000 रुपए तक के ऑफर मिल रहे हैं। इसमें 20,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है।
यह कार पेट्रोल और CNG दोनों वर्जन में आती है, जिसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन लगा है। पेट्रोल वर्जन में यह इंजन 83hp की पावर और 114Nm का टॉर्क देता है, जबकि CNG वर्जन में यह 69hp की पावर और 95Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 5.60 लाख रुपए से 8.09 लाख रुपए तक हैं। 8. Maruti Suzuki Alto K10 57,500 रुपए तक के बेनिफिट मारुति की एंट्री-लेवल हैचबैक, ऑल्टो K10 के बेस LXi पेट्रोल वैरिएंट पर 57,500 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इनमें 30,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट शामिल है। अन्य पेट्रोल और CNG वैरिएंट्स पर 47,500 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं।
ऑल्टो K10 में सेलेरियो वाले ही पावरट्रेन दिए गए हैं। इसकी कीमत 3.70 लाख रुपए से 5.45 लाख रुपए के बीच है। 9. Hyundai i20 55,000 रुपए तक के बेनिफिट हुंडई i20 पर 55,000 रुपए तक के ऑफर मिल रहे हैं। इनमें 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपए तक के स्क्रैपेज एक्सचेंज बेनिफिट्स शामिल हैं। हुंडई की इस प्रीमियम हैचबैक में वही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो i10 Nios में मिलता है।
इसके अलावा, N Line वैरिएंट्स में 120hp और 172Nm टॉर्क वाला 1.0-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है। i20 की कीमत 6 लाख रुपए से 10.44 लाख रुपए के बीच है। वहीं, N Line की कीमतें 9.32 लाख रुपए से 11.64 लाख रुपए तक हैं। 10. Tata Altroz 55,000 रुपए तक के बेनिफिट टाटा अल्ट्रोज़ के CNG वर्जन पर 55,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। इसमें 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का ऑफर और एक्सचेंज या स्क्रैपेज पर 20,000 रुपए तक का फायदा शामिल है।
पेट्रोल और डीज़ल वर्जन पर 35,000 रुपए तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। अल्ट्रोज़ के पेट्रोल और CNG वर्जन में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है; पेट्रोल वर्जन में यह 88hp/115Nm और CNG वर्जन में 74hp/103Nm की पावर और टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, इसमें 90hp और 200Nm टॉर्क वाला 1.5-लीटर टर्बो-डीज़ल इंजन भी मिलता है। अल्ट्रोज़ की कीमत 6 लाख रुपए से लेकर 11.09 लाख रुपए के बीच है।