Flipkart Black Friday Sale: 65 इंच Smart TV पर बंपर डिस्काउंट, Sony-Samsung के मॉडल भी सस्ते!
Flipkart Black Friday Sale: क्या आप भी काफी समय से अपने घर के लिए बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV खरीदने की योजना बना रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। दरअसल, इन दिनों Flipkart Black Friday Sale चल रही है, जिसमें 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TV पर बेहतरीन डिस्काउंट मिल रहा है। खास बात यह है कि इस सेल में Sony और Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स के मॉडल भी शामिल हैं।
ऐसे में अगर आप बड़ी स्क्रीन पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के साथ-साथ अपने PS5 को TV से जोड़कर गेमिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो इन टीवी पर मिल रहे ऑफर्स एक बार जरूर देख लें।
Samsung Crystal 4K Vision AI TV
लिस्ट की पहली डील की बात करें, तो यह ऑफर Samsung के 65 इंच Crystal 4K Vision AI Smart TV पर मिल रहा है। यह टीवी सेल में Flipkart पर 79,900 रुपये के बजाय महज 61,990 रुपये में उपलब्ध है, जिस पर 22% की छूट मिल रही है। इसके अलावा Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड पर 9,750 रुपये तक, ICICI क्रेडिट कार्ड पर 9,000 रुपये और चुनिंदा बैंक ऑफर्स पर 7,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
इतना ही नहीं, पुराना टीवी एक्सचेंज करने पर 9,200 रुपये तक का लाभ भी मिल रहा है। बैंक ऑफर्स के बाद इसकी कीमत 52,240 रुपये तक आ सकती है, जबकि एक्सचेंज ऑफर लागू होने पर टीवी की अंतिम कीमत और भी कम हो जाएगी।
TCL 65 इंच QLED Smart TV लिस्ट का दूसरा टीवी TCL का 65 इंच QLED Smart TV है जो सबसे ज्यादा 46% की छूट पर मिल रहा है। इसकी कीमत 1,14,990 रुपये से घटकर 61,990 रुपये हो गई है। Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड से तो टीवी पर 19,250 रुपये तक, ICICI कार्ड पर 19,000 रुपये और मल्टीबैंक ऑफर में 17,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। ऑफर्स के बाद इसकी शुरुआती कीमत 42,740 रुपये तक हो जाएगी।
Xiaomi X Series 65 इंच Smart TV इस लिस्ट का अगला टीवी Xiaomi X Series का 65 इंच 4K Smart TV है जो 74,999 रुपये के बजाय 41,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर 44% की छूट मिल रही है। जबकि Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये, ICICI कार्ड पर 3,500 रुपये और IndusInd कार्ड पर 3,250 रुपये तक की छूट मिल रही है। ऑफर्स के बाद टीवी की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये बताई गई है।
Sony Bravia 2 II 65 इंच Smart TV Sony Bravia 2 II का 65 इंच 4K Smart TV भी सेल के दौरान 36% डिस्काउंट पर मिल रहा है। इस टीवी की MRP वैसे तो 1,28,990 रुपये है लेकिन सेल में आप इसे 82,990 रुपये में खरीद सकते हैं। Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर टीवी 9,137 रुपये तक, ICICI कार्ड पर 7,250 रुपये और मल्टीबैंक ऑफर में 5,250 रुपये तक सस्ता मिल सकता है। ऑफर्स के बाद टीवी की कीमत 73,853 रुपये दिखाई दे रही है।
Hisense E6N 65 इंच Smart TV इस लिस्ट का अखिरी टीवी Hisense E6N का 65 इंच 4K Smart TV है जो 45% डिस्काउंट पर मिल रहा है। टीवी की कीमत 79,999 रुपये से घटकर 43,999 रुपये हो गई है। जबकि Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,200 रुपये का कैशबैक, जबकि ICICI और IndusInd कार्ड पर 1,250 रुपये तक की छूट मिल रही है। ऑफर्स के बाद इसकी कीमत 41,799 रुपये है।