Gold Price Live Update: सोने के भाव में गिरावट, जानें आज आपके शहर में 10 ग्राम का ताजा रेट
Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। वैश्विक स्तर से लेकर घरेलू बाजार तक सोने के दाम कम हो रहे हैं, जिसने आम ग्राहकों को खरीदारी के लिए आकर्षित किया है। हालांकि, बीते कई दिनों से सोने में इरिडियम (या अन्य धातुओं) की मिलावट से जुड़ी खबरों ने खरीदारों के मन में संशय पैदा कर दिया है। शुद्ध सोने में मिलावट की आशंका के चलते ग्राहक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और उनके बीच खरीदारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं कि इस बीच आज यानी शनिवार, 21 नवंबर 2026 को भारत के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव क्या हैं।
सबसे पहले यह समझते हैं कि MCX और IBJA पर सोने की क्या स्थिति है, और इसके बाद देश के प्रमुख शहरों के ताजा रेट्स पर नजर डालेंगे।
MCX और IBJA पर क्या है सोने की कीमत?
भारत में शनिवार और रविवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार बंद रहता है और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) भी इन दो दिनों में नए रेट जारी नहीं करता। ऐसे में पिछले कारोबारी दिन (शुक्रवार) के भाव ही मान्य रहते हैं। MCX पर 4 दिसंबर 2026 की एक्सपायरी वाला गोल्ड वायदा 5,503 रुपये लुढ़ककर 1,21,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 5 फरवरी 2027 का गोल्ड वायदा 5,899 रुपये सस्ता होकर 1,24,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है।
वहीं, अगर IBJA की बात करें तो आईबीजिए के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 123089 रुपये है। और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 113203 रुपये है।
बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 122510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो कॉमेक्स पर गोल्ड 3539.00 डॉलर प्रति औंस हो गई।
किस शहर में कितनी है सोने की कीमत।
क्रमांक शहर 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव
18 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव
1 दिल्ली ₹125720 ₹94330
2 पटना ₹125620 ₹94230
3 मुंबई ₹125570 ₹94180
4 कोलकाता ₹125570 ₹94180
5 चेन्नई ₹125570 ₹94200
6 इंदौर ₹125620 ₹94230
7 गुरुग्राम ₹125720 ₹94330
8 अहमदाबाद ₹125620 ₹94230
9 वडोदरा ₹125620 ₹94230
10 सूरत ₹125620 ₹94230
11 पुणे ₹125570 ₹94180
12 नागपुर ₹125570 ₹94180
13 बैंगलुरु ₹125570 ₹94180
14 भुवनेश्वर ₹125570 ₹94180
15 हैदराबाद ₹125570 ₹94180
16 रायपुर ₹125570 ₹94180
17 लखनऊ ₹125720 ₹94330
18 गाजियाबाद ₹125720 ₹94330
19 नोएडा ₹125720 ₹94330
20 जयपुर ₹125720 ₹94330