{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Gold Silver Price Crash: सोना 71 हजार और चांदी ₹2.70 लाख तक सस्ती! खरीदारी का सही मौका या अभी करें इंतजार?

सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार, 20 नवंबर को महज कुछ ही घंटों के भीतर दोनों कीमती धातुओं में कुल मिलाकर 13 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट देखी गई। ताजा गिरावट के बाद सोना सवा लाख रुपये के स्तर से काफी नीचे आ गया है, जबकि चांदी भी डेढ़ लाख रुपये से नीचे फिसल गई है। शुक्रवार को सोने के भाव में 5 हजार रुपये से अधिक की कमी आई है, वहीं चांदी 8 हजार रुपये से ज्यादा टूट गई है।
 

Gold Silver Rates Crash Highlights: सोने-चांदी की कीमतों में आज भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार, 20 नवंबर को महज कुछ ही घंटों के भीतर दोनों कीमती धातुओं में कुल मिलाकर 13 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट देखी गई। ताजा गिरावट के बाद सोना सवा लाख रुपये के स्तर से काफी नीचे आ गया है, जबकि चांदी भी डेढ़ लाख रुपये से नीचे फिसल गई है। शुक्रवार को सोने के भाव में 5 हजार रुपये से अधिक की कमी आई है, वहीं चांदी 8 हजार रुपये से ज्यादा टूट गई है।

गौरतलब है कि इसी साल जनवरी के आखिरी हफ्ते में सोना और चांदी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। 29 जनवरी को घरेलू कमोडिटी बाजार में सोना 1.93 लाख रुपये और चांदी 4.20 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गई थी। मौजूदा भाव से तुलना करें तो बीते 10 महीनों में सोना करीब 71 हजार रुपये और चांदी 2.70 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स (Comex) पर शुक्रवार, 20 नवंबर को सोना 4.54% तक टूटकर 3,518 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, चांदी 7% से अधिक लुढ़ककर 41.220 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड करती नजर आई।

सोने-चांदी में गिरावट की बड़ी वजह

बाजार विशेषज्ञ सोने-चांदी में आई इस भारी गिरावट को ‘लॉन्ग लिक्विडेशन’ और टेक्निकल करेक्शन मान रहे हैं। बीते दो हफ्तों से अमेरिकी डॉलर की मजबूती और 30 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची बॉन्ड यील्ड ने कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया है। इसके चलते मुनाफावसूली तेज हुई और लीवरेज ट्रेडर्स के 'मार्जिन कॉल' ट्रिगर होने से बाजार में बिकवाली बढ़ गई। अब निवेशकों की नजरें दिसंबर में होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर टिकी हैं।

IBJA के अनुसार, 19 अक्‍टूबर को बुलियन बाजार में 24 कैरेट गोल्‍ड की कीमतें 1,46,406 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। आज करीब एक महीने बाद 20 नवंबर को कीमतें 1,23,584 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यानी एक महीने में फिजिकल गोल्‍ड की कीमतों में भी करीब 23 हजार रुपये की कमी आई है।

डिया एडवायजरी ने सोने-चांदी की गिरावट के बीच एक रिपोर्ट जारी की है। सोना अपने शिखर से करीब 35 फीसदी तो चांदी 63 फीसदी टूट चुकी है। केडिया एडवायजरी के MD अजय केडिया ने NDTV से बातचीत में बताया कि मजबूत डॉलर, अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका, महंगा कच्चा तेल और निवेशकों की बिकवाली ने कीमतों पर दबाव बनाया। उन्‍होंने कहा कि निवेश की शुरुआत का मौका बन रहा है, लेकिन खरीदारी चरणबद्ध होनी चाहिए।

केडिया एडवायजरी की सलाह है कि सोने-चांदी में एकमुश्त निवेश के बजाय तीन चरणों में खरीदारी करनी चाहिए।

मौजूदा स्तरों पर कुल निवेश का एक-तिहाई हिस्सा लगाया जा सकता है।

अगली खरीदारी सोने के 3,587 डॉलर प्रति औंस तक आने या डॉलर इंडेक्स 100 से नीचे जाने पर करें।

तीसरा निवेश अमेरिकी फेड की दिसंबर बैठक के बाद, ब्याज दरों में नरमी और ETF में लगातार निवेश जैसे संकेत मिलने पर करें।

उन्‍होंने बताया कि चांदी में सोने से ज्यादा आकर्षण है, लेकिन कीमतें तय जोखिम स्तर से नीचे जाने पर खरीदारी रोक दें।