{"vars":{"id": "91925:5179"}}

iPhone Air 2 Launch: 2027 के स्प्रिंग सीजन में लॉन्च हो सकता है iPhone Air 2, मिलेंगे डुअल रियर कैमरे, 3,500mAh बैटरी और दमदार 2nm A20 चिपसेट

दिग्गज टेक कंपनी एपल (Apple) अपने अल्ट्रा-स्लिम आईफोन सीरीज के अगले मॉडल iPhone Air 2 पर काम कर रही है। लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने इस सेकेंड जेनरेशन एयर मॉडल में पिछले वर्ज़न के मुकाबले बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी दे सकती है। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर जाने-माने टिपस्टर Digital Chat Station ने इसके संभावित स्पेसिफिकेशन्स साझा किए हैं।
 
iPhone Air 2 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिस्प्ले: iPhone Air 2 में 6.55-इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। यह स्क्रीन 1.5K+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और LTPO टेक्नोलॉजी से लैस हो सकती है।

प्रोसेसर: इसमें एपल का अगला A20-सीरीज चिपसेट दिया जा सकता है, जो एडवांस 2nm (नैनोमीटर) प्रोसेस पर आधारित होगा। इससे फोन की परफॉरमेंस तेज होगी और पावर खपत कम होगी।

कैमरा सेटअप: पहली पीढ़ी के मॉडल में जहां सिंगल रियर कैमरा था, वहीं iPhone Air 2 में 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक नया अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। सुरक्षा के लिए Face ID का फीचर बरकरार रहेगा।

बैटरी क्षमता: रिपोर्ट के अनुसार, नए मॉडल में 3,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो फर्स्ट-जेन iPhone Air (3,149mAh) के मुकाबले लगभग 11% अधिक है।

कब और किस टाइमलाइन में होगा लॉन्च?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल iPhone Air 2 को स्प्रिंग 2027 में आयोजित होने वाले इवेंट में iPhone 18 और iPhone 18e के साथ लॉन्च कर सकता है।

गौरतलब है कि एपल ने अपने पहले iPhone Air मॉडल को पिछले साल सितंबर में 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया था।