{"vars":{"id": "91925:5179"}}

iQOO का नया 5G फोन मचाएगा धमाल! 9,000mAh बैटरी और 185Hz डिस्प्ले के साथ इसी महीने एंट्री

iQOO Neo 12 इस महीने के अंत में iQOO Pad Pro Mini टैबलेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसिलिए लॉन्च से पहले कंपनी ने नए टीजर्स शेयर कर दिए है, इन टीजर्स में इसके डिजाइन और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।
 

iQOO Neo 12 इस महीने के अंत में iQOO Pad Pro Mini टैबलेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसिलिए लॉन्च से पहले कंपनी ने नए टीजर्स शेयर कर दिए है, इन टीजर्स में इसके डिजाइन और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है। नया iQOO Neo सीरीज फोन एक फ्लैट स्क्रीन और पतले बेजल्स के साथ नजर आ रहा है। इसे Visionox द्वारा बनाए गए पैनल के साथ टीज किया है, जिसमें pTSF लाइट-एमिटिंग टेक्नोलॉजी एड की गई है। कयास लगाए जा रहे है कि iQOO Neo 12 पिछले साल के मॉडल के मुकाबले कई बड़े अपग्रेड्स के साथ लॉन्च किया जाएगा।

iQOO Neo 12 का डिजाइन और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स

iQOO द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट Weibo पोस्ट्स से iQOO Neo 12 के फ्रंट पैनल का पहला लुक देखे तो इस स्मार्टफोन में पतले बेजल्स वाला एक फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। पैनल के सेंटर में फ्रंट कैमरे के लिए एक होल-पंच कटआउट दिया गया है।

iQOO Neo 12 में 185Hz रिफ्रेश रेट वाला 2K-रेजोल्यूशन डिस्प्ले होना पहले ही कन्फर्म हो गया है। iQOO ने पुष्टि की है कि इस नए हैंडसेट का डिस्प्ले चीनी मैन्युफैक्चरर Visionox द्वारा सप्लाई किया है। ये PTSF टेक्नोलॉजी और ल्यूमिनेसेंट मैटेरियल्स का यूज करता है, जिसको लेकर कहा गया है कि ये पावर कंजप्शन को कम करता है और कलर रिप्रोडक्शन को काफी खास बनाता है।

वहीं iQOO इस डिवाइस के बारे में और अधिक जानकारी 14 अक्टूबर को सिंघुआ साइंस पार्क में हुई अपनी 'Tsinghua University Display Technology Briefing' (चाइनीज से ट्रांसेलेटेड) में दी है। ये हैंडसेट इसी महीने के लास्ट में iQOO Pad Pro Mini टैबलेट के साथ लॉन्च करने वाला है।

साथ ही आपको बता दें कि iQOO पहले ही कन्फर्म कर चुका है कि Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी की अपनी Q3 गेमिंग चिप भी एड होगी। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें एक इंटीग्रेटेड कूलिंग फैन दिया जाएगा, जिसे Ice Dome एक्टिव कूलिंग सिस्टम के साथ पेयर किया गया है।

सुत्रों की मानें तो iQOO Neo 12 में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 9,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसमें 16GB रैम और Android 17 का सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि iQOO ने अभी तक फोन की कीमत और सटीक लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है।