Jio Recharge Plan: 200 दिनों तक रिचार्ज की टेंशन खत्म! रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और JioHotstar का भी मिलेगा फायदा
Jio Recharge Plan: यदि आप भी जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन खबर है। Reliance Jio अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई ऐसे प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करता है, जिनमें लंबी वैलिडिटी के साथ भरपूर डेटा भी मिलता है। कंपनी का ₹2,025 वाला प्लान भी इन्हीं खास विकल्पों में से एक है।
यह प्लान उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, जो बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचना चाहते हैं। इसमें ग्राहकों को 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 500GB डेटा दिया जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस रिचार्ज प्लान में और कौन-कौन से लाभ शामिल हैं: Jio के ₹2025 वाले प्लान के बेनिफिट्स Jio के इस जबरदस्त प्लान में 200 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। साथ ही इस प्लान में डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा भी मिल रहा है। इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी के दौरान टोटल 500GB डेटा मिलने वाला है। डेटा लिमिट एंड होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी और 64Kbps तक रह जाएगी। प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। साथ ही प्लान में एलिजिबल ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिल रहा है।
JioHotstar और Canva Pro Lite भी
इतना ही नहीं जियो के इस रिचार्ज प्लान की सबसे खास बात इसमें मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स हैं। Jio की तरफ से इसमें JioHotstar Mobile+ Hollywood सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है। साथ ही इसमें JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रही है। प्लान में 12 महीने के लिए Canva Pro Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है, जिसकी कीमत ₹1,590 बताई गई है।