Jio 72 Days Plan: का सस्ता रिचार्ज! रोज 2GB Data, Unlimited Calling और JioHotstar का फायदा
Jio 72 Days Plan: यदि आप जियो (Jio) यूजर हैं और अधिक डेटा के साथ लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज की तलाश में हैं, तो कंपनी का ₹749 वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। 72 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आने वाले इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना हाई-स्पीड डेटा और SMS के लाभ मिलते हैं।
सिर्फ कॉलिंग और डेटा ही नहीं, बल्कि इस प्लान के साथ कई प्रीमियम डिजिटल सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त दिए जा रहे हैं। इसमें यूजर्स को JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन और पूरे 12 महीनों के लिए Canva Pro Lite का फ्री एक्सेस मिलता है। इसके साथ ही, डेटा बैकअप के लिए 50GB की फ्री JioAICloud स्टोरेज भी दी जा रही है। नीचे इस प्लान से जुड़े सभी फायदों की पूरी जानकारी दी गई है।
Jio के ₹749 वाले प्लान के बेनिफिट्स
Jio के इस रिचार्ज प्लान में अपको टोटल 164GB डेटा मिलेगा। साथ ही प्लान में हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिल रहा है। प्लान में 20GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिल रहा है। डेली डेटा लिमिट एंड होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। जबकि कॉलिंग के लिए इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल रही है।
इसके साथ ही प्लान में अपको हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा मिल रही है। यह प्लान 72 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है और इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिल रहा है। हालांकि, इसके लिए यूजर का एलिजिबल होना और 5G सपोर्टेड डिवाइस का यूज करना जरूरी है।
JioHotstar और Canva Pro Lite
इसके अलावा इस प्लान में JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है। इसके जरिए आप अपने मोबाइल पर JioHotstar का कंटेंट देख सकते हैं। साथ ही इसमें JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज मिल रही है। साथ ही इसमें 12 महीने के लिए Canva Pro Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।