{"vars":{"id": "91925:5179"}}

Motorola का 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन सस्ते में खरीदने का मौका! 120Hz डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर

अगर आप बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Motorola G77 Power आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस डिवाइस को फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर काफी आकर्षक कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है।
 

अगर आप बड़ी बैटरी और दमदार फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Motorola G77 Power आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस डिवाइस को फिलहाल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर काफी आकर्षक कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है।

इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला स्मूद डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी मिलता है। ऐसे में जो यूजर्स लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी वाले फोन की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक शानदार डील हो सकती है।

Motorola G77 Power पर डिस्काउंट

डिस्काउंट ऑफर के मुताबिक Flipkart पर Motorola G77 Power के 128GB स्टोरेज और 4GB RAM वाले वेरिएंट पर इस वक्त 55% तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद इसकी कीमत सिर्फ 18,999 रुपये रह गई है। इस फोन की लिस्टेड कीमत 41,999 रुपये है।

फोन पर Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 950 रुपये तक की छूट मिल रही है, जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 18,049 रुपये रह जाएगी। ग्राहक चाहें तो 3,166 रुपये की 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी फोन को खरीद सकते हैं।

फोन पर जबरदस्त एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जिसके तहत पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर मैक्सिमम 17,600 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर डिपेंड करेगी।

Motorola Moto G77 Power के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटोरोला मोटो G77 पावर में 6.72-इंच की फुल HD+ 120Hz LCD डिस्प्ले देखने को मिल रही है। साथ ही इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की प्रोटेक्शन मिल रही है। डिवाइस में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर और 8GB तक LPDDR4X RAM भी मिल रही है। डिवाइस में 128GB UFS 2.2 एक्सपेंडेबल स्टोरेज है। फोन में एंड्रॉइड 16 और 7,000mAh की बड़ी बैटरी है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का सोनी LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। साथ ही इस फोन में IP64-रेटेड और MIL-STD-810H सर्टिफाइड बॉडी मिल रही है, जिसमें स्टीरियो स्पीकर और 3.5mm हेडफोन जैक भी है।